Samsung Galaxy Grand Prime 4G बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 अगस्त 2015 17:29 IST
सैमसंग (Samsung) ने आखिरकार सोमवार को सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड प्राइम 4जी (Samsung Galaxy Grand Prime 4G) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया। इस हैंडसेट की कीमत 11,100 रुपये है। गौरतलब है कि Samsung Galaxy Grand Prime स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को गैलेक्सी कोर प्राइम 4जी (Galaxy Core Prime 4G) और गैलेक्सी जे1 4जी (Galaxy J1 4G) के साथ इस साल फरवरी में पेश किया गया था। इस वक्त Samsung ने कहा था कि ये स्मार्टफोन भारत में मार्च के दूसरे हफ्ते से उपलब्ध होने लगेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।

Samsung ने इन तीनों हैंडसेट में से सबसे पहले Samsung Galaxy Core Prime 4G को जून महीने में भारत में लॉन्च किया। Samsung Galaxy J1 4G अब तक लॉन्च नहीं किया गया है। इस बीच कंपनी का कहना है कि Galaxy Grand Prime 4G के लॉन्च के साथ भारत में Samsung के 4G LTE कनेक्टिविटी वाले 14 हैंडसेट हो गए हैं।
Advertisement

Galaxy Grand Prime 4G एक डुअल-सिम फोन है। हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन डिवाइस के 3G वेरिएंट से मिलते-जुलते हैं जिसे पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। फर्क सिर्फ 4G कनेक्टिविटी का है। Galaxy Grand Prime 4G में बैंड 3 और बैंड 40 के लिए सपोर्ट मौजूद है यानी यह डिवाइस में भारत में इस्तेमाल हो रहे 4G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

Galaxy Grand Prime 4G में 5 इंच का qHD (540x960 pixels) PLS TFT डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.2GHz quad-core (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें मौजूद होगा 1GB का रैम (RAM)। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Advertisement

Galaxy Grand Prime की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, GPS, GLONASS और 3G के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 2600mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह 14 घंटे का टॉक टाइम देगी। फोन का डाइमेंशन 144.8x72.1x8.6mm है और वजन 156 ग्राम। यह व्हाइट, ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  5. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  6. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  7. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.