• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy F55 5G भारत में 50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F55 5G भारत में 50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F55 5G को भारत में तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 26,999 रुपये है।

Samsung Galaxy F55 5G भारत में 50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F55 5G के टॉप वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • इसे भारत में तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है
  • स्मार्टफोन को 27 मई को शाम 7 बजे से Flipkart के जरिए बेचा जाएगा
  • स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC पर काम करता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy F55 5G को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया है। नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स (Samsung Galaxy F55 5G Specifications) मौजूदा Galaxy M55 5G के साथ मेल खाते हैं। नए स्मार्टफोन की खासियतों में से कुछ इसमें मौजूद 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्टेड 5,000mAh बैटरी (Samsung Galaxy F55 5G Battery Details), Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC (Samsung Galaxy F55 5G Processor) और 50MP मेन रियर कैमरा (Samsung Galaxy F55 5G Camera Details) है। फोन में 120Hz sAMOLED डिस्प्ले (Samsung Galaxy F55 5G Display) मिलता है, जिसके टॉप सेंटर में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB (Samsung Galaxy F55 5G Storage) तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy F55 5G के बैक पैनल पर वीगन वेदर फिनिश भी मिलती है। चलिए इसकी कीमत, फीचर्स (Samsung Galaxy F55 5G Features) और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy F55 5G Price In India

Samsung Galaxy F55 5G को भारत में तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 26,999 रुपये है। अन्य दो वेरिएंट 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 29,999 रुपये और 32,999 रुपये है। गैलेक्सी एफ55 5जी को वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया गया है और ग्राहक इसे एप्रीकॉट क्रश या रेसिन ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F55 5G Sale Offers


Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन को 27 मई को शाम 7 बजे से Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। स्मार्टफोन को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के जरिए भी खरीदा जा सकता है। कुछ लॉन्च ऑफर्स भी हैं, जिनमें चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट शामिल है। इसके अलावा, अर्ली सेल ऑफर्स के तहत 499 रुपये में Samsung का 45W ट्रैवल चार्जर और 1,999 रुपये में Galaxy Fit3 फिटनेस ट्रैकर खरीदा जा सकता है।
 

Samsung Galaxy F55 5G Specifications


Samsung Galaxy F55 5G डुअल सिम (नौनो, हाइब्रिड), Android 14-बेस्ड One UI 6.1 पर चलता है। इसमें 6.55-इंच FHD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F55 5G Processor


स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें चार मुख्य Android अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। 

Samsung Galaxy F55 5G Camera


Samsung Galaxy F55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ f1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है। सेटअप में एक f2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेकंडरी और तीसरा f2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेंसर है। रियर सेटअप 30 fps पर 4K रिकॉर्डिंग और HD रिजॉल्यूशन पर 240fps स्लो मोशन रिकॉर्डिंग कर सकता है। फ्रंट कैमरा f2.4 अपर्चर से लैस 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है।

Samsung Galaxy F55 5G Battery


सैमसंग गैलेक्सी F55 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग (चार्जिंग ब्रिक बॉक्स में शामिल नहीं) को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G LTE, 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 GPS, NFC, ग्लोनास, गैलीलियो और USB Type-C (2.0) शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। नया सैमसंग फोन कंपनी के खुद के Knox सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर से प्रोटेक्टेड आता है। इसका वजन 180 ग्राम है और माप 163.9 x 76.5 x 7.8 mm है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED display
  • Stylish vegan leather finish
  • IP67 rated design
  • Four years of OS updates
  • कमियां
  • No Charger in the box
  • Low light camera performance could have been better
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  4. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  5. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  6. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  8. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »