लॉन्‍च से पहले लीक हुई Samsung Galaxy F55 5G की कीमत! आप भी जानें

Samsung Galaxy F55 5G : फोन में क्‍वॉलकॉम का प्रोसेसर होगा और यह 5000 एमएएच बैटरी को सपोर्ट करेगा।

लॉन्‍च से पहले लीक हुई Samsung Galaxy F55 5G की कीमत! आप भी जानें

Photo Credit: thetechoutlook

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F55 5G स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • फोन की कीमत और फीचर्स हुए लीक
  • 26999 रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत
विज्ञापन
Samsung Galaxy F55 5G स्‍मार्टफोन बहुत जल्‍द भारत में लॉन्‍च होने वाला है। गीकबेंच (Geekbench) लिस्टिंग से बुधवार को इस फोन के बारे में कई अहम जानकारियां मिली थीं। अब एक वेबसाइट ने अपकमिंग सैमसंग फोन की सभी प्रमुख खूबियों के साथ इसके प्राइस लीक किए हैं। दावा है कि गैलेक्‍सी एफ 55 स्‍मार्टफोन को 8 से 12 जीबी रैम ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया जा सकता है। फोन में क्‍वॉलकॉम का प्रोसेसर होगा और यह 5000 एमएएच बैटरी को सपोर्ट करेगा। 

द टेक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy F55 5G के तीन मॉडल भारत में लॉन्च किए जाएंगे। बेस वेरिएंट  8GB/128GB वाला होगा। उसके बाद 8GB/256GB मॉडल आएगा और तीसरा मॉडल 12GB/256GB होगा। दावा है कि Galaxy F55 5G फोन की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 26,999 रुपये होगी। उसके बाद वाले मॉडल क्रमश: 29,999 रुपये और 32,999 रुपये में आएंगे। कंपनी बैंक कार्ड डिस्‍काउंट भी इस फोन पर देगी, जिसके जरिए हरेक मॉडल की कीमत कम से कम 2 हजार रुपये तक कम हो जाएगी। 

Samsung Galaxy F55 5G की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि इस फोन में क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1' प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि लिस्टिंग में प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन सीपीयू कॉन्‍फ‍िगरेशन और जीपीयू डिटेल से यह अनुमान लगाया जा सकता है। 

अन्‍य स्‍पेक्‍स की बात करें तो Galaxy F55 5G फोन में फुल एचडी+ रेजॉलूशन वाला 6.7 इंच का सुपर AMOLED+ इन्फिनिटी ओ डिस्प्ले होगा। यह 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर होगा।

Galaxy F55 5G में ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा। मेन सेंसर 50MP का होगा। उसके साथ 8MP और 2MP सेंसर दिए जाएंगे फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा होगा। दावा है कि यह 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »