8GB रैम, स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा Samsung Galaxy F55 5G!

Samsung Galaxy F55 5G : हालांकि लिस्टिंग में प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन सीपीयू कॉन्‍फ‍िगरेशन और जीपीयू डिटेल से यह अनुमान लगाया जा सकता है।

8GB रैम, स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा Samsung Galaxy F55 5G!

अपकमिंग गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन में 8जीबी रैम दी जाएगी। यह एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ आएगा।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F55 5G स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • इसे Galaxy C55 का रीब्रैंड वर्जन कहा जा रहा है
  • फोन को ब्‍लैक और ऑरेंज कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकेगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy F55 5G स्‍मार्टफोन को बहुत जल्‍द देश में लॉन्‍च किया जाएगा। फोन के ऑफ‍िशियल रेंडर्स को एक जाने-माने टिप्‍सटर ने लीक किया है। कहा जाता है कि यह लेदर बैक डिजाइन के साथ आएगा। इसे चीन में लॉन्‍च किए गए Galaxy C55 का रीब्रैंड वर्जन कहा जा रहा है। फोन को लिस्टिंग वेबसाइट गीकबेंच (Geekbench) पर भी देखा गया है। वहां से फोन के प्रोसेसर, रैम और एंड्रॉयड ओएस के बारे में जानकारी मिली है। कहा जाता है कि फोन को ब्‍लैक और ऑरेंज कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकेगा।  

Samsung Galaxy F55 5G की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि इस फोन में क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1' प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि लिस्टिंग में प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन सीपीयू कॉन्‍फ‍िगरेशन और जीपीयू डिटेल से यह अनुमान लगाया जा सकता है। 

गीकबेंच से यह भी पता चलता है कि अपकमिंग गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन में 8जीबी रैम दी जाएगी। यह एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ आएगा। फोन को सिंगल कोर टेस्‍ट में 843 पॉइंट्स और मल्‍टी-कोर टेस्‍ट में 2307 पॉइंट्स मिले। फोन के बाकी स्‍पेक्‍स का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह Galaxy C55 के जैसे हो सकते हैं। 

बात करें Galaxy C55 की तो इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। वह 120Hz का रिफ्रेाश्‍ रेट ऑफर करता है। फोन में 12 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। यह 5 हजार एमएएच की बैटरी ऑफर करता है, जिसके साथ 45 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। 

Galaxy C55 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा भी 50 एमपी का है। बैक में 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा भी है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर सैमसंग के One UI 6.1 की लेयर है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »