8GB तक रैम वाले Samsung Galaxy F42 5G फोन की कीमत ऑनलाइन लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy F42 5G फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, फोन का एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भी हो सकता है जिसकी कीमत 22,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 सितंबर 2021 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F42 5G में मिलेगी 5,000mAh बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी में मिलेंगे तीन रियर कैमरे
  • MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
Samsung Galaxy F42 5G स्मार्टफोन की कीमत 29 सितंबर लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी द्वारा यह फोन लगातार टीज़ किया जा रहा है। फ्रेश लीक से इशारा मिला है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक दे सकता है, वो है 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन को लेकर यह भी टीज़ किया गया है कि यह फोन मीडडियटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy F42 5G price in India (expected)

91Mobiles ने सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया है कि Samsung Galaxy F42 5G फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, फोन का एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भी हो सकता है जिसकी कीमत 22,999 रुपये होगी। रिपोर्ट का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन की यह रिटेल कीमत होगी इसकी ऑनलाइन कीमत इससे भी कम हो सकती है। हालांकि, कंपनी द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में इस खबर को अफवाह मात्र ही लेना सुरक्षित होगा।
Advertisement

Samsung ने सैंमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन लॉन्च को लेकर एक माइक्रोसाइट लाइव की है। इस साइट में टीज़ किया गया है कि यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। इसी सेल Flipkart और Samsung.com पर शुरू की जाएगी।
 

Samsung Galaxy F42 5G specifications (teased)

Samsung द्वारा टीज़ की गई जानकारी की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन में फुल-एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ मिलेगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा नाइट मोड फीचर के साथ प्राप्त होगा।
Advertisement

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रील मिलेगा। फोन में 12 5जी बैंड सपोर्ट मिलेगा, जिसमें N1 (2100), N3 (1800), N5 (850), N7 (2600), N8 (900), N20 (800), N28 (700), N66 (AWS-3), N38 (2600), N40 (2300), N41 (2500) और N78 (3500) शामिल होंगे।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.