• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा, 8GB रैम और 90Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy F42 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

64MP कैमरा, 8GB रैम और 90Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy F42 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy F42 5G फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 22,999 रुपये है।

64MP कैमरा, 8GB रैम और 90Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy F42 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

मैट एक्वा और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F42 5G की सेल 3 अक्टूबर को होगी शुरू
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी में 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy F42 5G स्मार्टफोन को भारत में आज बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है। Samsung का यह नया फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। भारत में यह कंपनी की Galaxy F सीरीज़ का पहला फोन है, जो कि 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 12 अलग-अलग बैंड्स सपोर्ट मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है। कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिहाज से सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन iQoo Z3, Motorola Edge 20 Fusion और Realme X7 5G को टक्कर देने वाला है।
 

Samsung Galaxy F42 5G price in India, launch offers

Samsung Galaxy F42 5G फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 22,999 रुपये है। यह दोनों ही वेरिएंट्स मैट एक्वा और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में आते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन की सेल भारत में रविवार 3 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart, Samsung Online Store व चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन को स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत में पेश किया जाएगा, जिसमें 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम की कीमत 19,999 रुपये होगी। फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत Flipkart की Big Billion Days sale के साथ केवल सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy F42 5G specifications

Samsung Galaxy F42 5G फोन एंड्रॉयड 11 आधारित  One UI 3.1 पर काम करता है। फोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8 जीबी तक की रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर मौजूद है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में कई मोड्स दिए गए हैं, जिनमें हाइपरलैप्स, स्लो मोशन, फूड मोड, नाइट मोड, पैनोरामा और प्रो मोड शामिल है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। फोन में वायर्ड व ब्लूटूथ हेडफोन पर शानदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए फोन में डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट दिया गया है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 167.2x76.4x9.0mm है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »