6,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F22 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 जुलाई 2021 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F22 में दिया गया है वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ22 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा
  • फोन में मौजूद है दो कलर ऑप्शन

डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा Samsung Galaxy F22 फोन

Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि खरीद के लिए Flipkart और Samsung online स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, और इसका डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। फोन के बैक में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल स्थित है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
 

Samsung Galaxy F22 price in India, availability

Samsung Galaxy F22 स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एफ22 की सेल Flipkart और Samsung online स्टोर के माध्यम से भारत में आयोजित की जाएगी। यह सेल 13 जुलाई दोपहर 12 बजे शुरू होगी। सैमसंग फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन के प्रीपेड ट्रांसजेक्शन पर 1000 रुपये की छूट प्रदान कर रहा है।
 

Samsung Galaxy F22 specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच एचडी+ (700x1,600 पिक्सल) एस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमर सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। हालांकि सैमसंग ने बॉक्स में 15 वॉट का चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी आदि शामिल है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। इसमें Samsung Pay Mini सपोर्ट मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 159.9x74.0x9.3mm और भार 203 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good Super AMOLED display
  • Smooth and fluid software
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Lots of preinstalled apps
  • Slow charging using provided charger
  • Poor gaming performance
  • Low light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.