सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में 3300 एमएएच की बैटरी होने का दावा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2016 18:40 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन को अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया
  • सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में फुल-एचडी डिस्प्ले होगा
  • यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा
कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि सैमसंग अपने गैलेक्सी सी7 और गैलेक्सी सी5 के प्रो वर्ज़न पर काम कर रही है। इसके बाद दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए, ख़ासकर सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो के।

अब इस हैंडसेट को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किए जाने के बाद अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। एफसीसी लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि गैलेक्सी सी7 प्रो में 3300 एमएएच की बैटरी होगी।

पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जाए तो सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होने के कयास लगाए गए हैं। कैमरे की बात करें इसमें 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित टचविज़ यूआई के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, ज़ौबा लिस्टिंग से पता चला था कि यह 5.7 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। लिस्टिंग में घोषित कीमत 199 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) बताई गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy C7 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.