Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस

Samsung ने अपनी Galaxy Book6 लाइनअप में विस्तार करते हुए नया 14 इंच डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy Book6 लॉन्च कर दिया है।

Samsung Galaxy Book6  लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Book6 में 14 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Book6 में 14 इंच की LCD WUXGA डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy Book6 में Intel Core 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Book6 में 2 मेगापिक्सल का 1080p FHD कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

Samsung ने अपनी Galaxy Book6 लाइनअप में विस्तार करते हुए नया 14 इंच डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy Book6 लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में Intel Core Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें दी गई बैटरी 25 घंटे तक चल सकती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस लैपटॉप में 2 मेगापिक्सल का 1080p FHD कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Book6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Book6  Price

Samsung Galaxy Book6 14-inch की कीमत USD 799.99 (लगभग ₹76,125) है। यह डिवाइस बिक्री के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 5 अक्टूबर, 2026 से उपलब्ध होगा। यह वायलेट सिल्वर और ग्रे कलर के विकल्प में आता है।

Samsung Galaxy Book6 (14-inch) Features & Specifications

Samsung Galaxy Book6 में 14 इंच की LCD WUXGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल और 350 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें Intel Core 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Intel NPU है जो कि 15 TOPS तक है और Intel ग्राफिक्स हैं। यह विंडोज 11 Pro 25H2 / विंडोज 11 Home 25H2, 64-bit के साथ आता है। इसमें 8GB/16GB LPDDR5X रैम और 256GB/512GB PCIe स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, दो यूएसबी टाइप सी पोर्ट, यूएसबी टाइप ए पोर्ट, एचडीएमआई 1.4 और हेडफोन/माइक्रोफोन जैक शामिल है। 

इस लैपटॉप में 2 मेगापिक्सल का 1080p FHD कैमरा दिया गया है। इंटरनटल ड्यूल एरे डिजिटल माइक्रोफोन के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो कि डॉल्बी एटम्स का सपोर्ट करते हैं। इसमें प्रो कीबोर्ड है, जिसमें नॉन बैकलिट है और क्लिकपैड वाला ट्रैकपैड है। इसमें 61.2Wh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टाइप सी एडेप्टर का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 313.0 मिमी, चौड़ाई 221.0 मिमी, मोटाई 15.7 मिमी और वजन 1.35 किलो है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »