सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव नियो बजट फोन लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2015 13:01 IST
सैमसंग ने अपना नया बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्टिव नियो जापान में लॉन्च किया है। यह हैंडसेट स्थानीय मार्केट में नवंबर महीने की शुरुआत से 20,000 जापानी येन (10,800 रुपये) में उपलब्ध होगा। फिलहाल, इसे भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव नियो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला स्मार्टफोन है। इसमें 4.5 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में एड्रेनो 306 जीपीयू मौजूद होगा और मल्टीटास्किंग के लिए 2 जीबी का रैम।

(पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव नियो बनाम सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम वीई)

सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव नियो स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ यूज़र को 100 जीबी का वनड्राइव क्लाउड स्टोरेज 2 साल के लिए मुफ्त मिलेगा। गैलेक्सी एक्टिव नियो में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1 और एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
यह स्मार्टफोन सैमसंग के एक्टिव सीरीज का हिस्सा है, ऐसे में यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है। इसे एमआईएल- एसटीडी-810जी का सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह ह्यूमिडिटी, वाइब्रेशन, सोलर रेडियेशन, ट्रांसपोर्ट और थर्मल शॉक रेसिस्टेंट है। स्मार्टफोन कैमो व्हाइट और सॉलिड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

133x70x10.1 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव नियो का वज़न 154 ग्राम है। इसमें 2200 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा स्मार्टफोन के बायें हिस्से पर मौजूद बटन का इस्तेमाल करके 'बैटरी-कंजर्विंग मोड' एक्टिव किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  3. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.