Samsung Galaxy A9 (2018) की बिक्री भारत में शुरू, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Samsung Galaxy A9 (2018) Sale: सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट किन ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है जानिए यहां।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 11:58 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की शुरुआती कीमत 36,990 रुपये
  • Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा

Samsung Galaxy A9 (2018) की बिक्री भारत में शुरू

Samsung Galaxy A9 (2018) की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। चार रियर कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9(2018) को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में टेलीफोटो, अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ सेंसर्स का इस्तेमाल हुआ है। सेल्फी के लिए Galaxy A9 (2018) में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। Galaxy A9 (2018) में फुल-एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। Samsung ब्रांड का  यह हैंडसेट 3डी ग्लास कर्व्ड बैक के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A9 (2018) की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की कीमत 36,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम वेरिएंट का है। इसका 8 जीबी रैम मॉडल 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही मॉडल बबलगम पिंक, केवियार ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। Galaxy A9 (2018) Amazon और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए9 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 3.000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

Samsung ने Bharti Airtel के साथ पार्टनरशिप की है। एयरटेल स्टोर पर Galaxy A9 (2018) का 6 जीबी रैम वेरिएंट 3,690 रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकेगा। ग्राहकों को इसके लिए प्रति माह 2,349 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा। 8 जीबी रैम वेरिएंट के लिए 4,890 रुपये डाउन पेमेंट और प्रति माह 2,449 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

ईएमआई पर हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहकों को एयरटेल पोस्टपेड प्लान मिलेगा जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल, नेशनल रोमिंग और एयरटेल टीवी के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा। बता दें कि Amazon और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री शुरू हो गई है लेकिन अभी एयटेल स्टोर पर Coming Soon लिखा नजर आ रहा है। बता दें कि अमेजन इंडिया पर फिलहाल Galaxy A9 (2018) का 6 जीबी रैम वेरिएंट ही बेचा जा रहा है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।

Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा पिक्सल बाइनिंग के ज़रिए चार पिक्सल को एक बना लेता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • Bad
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.