Samsung Galaxy A8s के डिस्प्ले को लेकर सामने आई यह अहम जानकारी

Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन के डिस्प्ले को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है। साथ ही इस बात का भी पता चला है कि यह हैंडसेट बिना 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2018 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A8s में हो सकती है हेडफोन जैक की छुट्टी
  • 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ लॉन्च हो सकता है Galaxy A8s
  • Galaxy A8s में हो सकता है 6.39 इंच का इनफिनिटी-ओ एलसीडी डिस्प्ले
Samsung Galaxy A8s को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट बिना 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो Samsung Galaxy A8s पहला ऐसा गैलेक्सी स्मार्टफोन होगा जो बिना ऑडियो जैक के आएगा। याद करा दें कि, सबसे पहले Apple और फिर अन्य हैंडसेट कंपनियां जैसे कि HTC और OnePlus ने अपने चुनिंदा हैंडसेट से हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी थी।

इसके अलावा यूएस एफसीसी लिस्टिंग से यह बात कंफर्म हो गई है कि Galaxy A8s के डिस्प्ले में छेद होगा और यह हैंडसेट इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर SM-G8870 दिखाई दे रहा है। इसी के साथ एक स्क्रीनशॉट को भी साझा किया गया है जिसमें डिस्प्ले छेद में सेल्फी कैमरे दिखाई दे रहा है। साथ ही यह भी पता चला है कि हैंडसेट 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ लॉन्च किया जा सकता है।  
Advertisement
 

Photo Credit: FCC

सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में ऑडियो जैक ना होने की बात चीनी टिप्स्टर द्वारा किए ट्वीट से सामने आई है। हालांकि, अभी Samsung द्वारा इस बात की आधिकारिक धोषणा नहीं की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि Galaxy A8s की तरह ही कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 भी बिना हेडफोन जैक के साथ उतारा जाएगा। याद करा दें कि ऐप्पल ने सबसे पहले 2016 में iPhone 7 से ऑडियो जैक की छुट्टी कर दी थी।

Samsung Galaxy A8s स्पेसिफिकेशन (कथित)
सैमसंग गैलेक्सी ए8एस में 6.39 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दी जा सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में माइक्रो-यूएसबी की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.