• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10.5 इंच डिस्प्ले और 7,040mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A8, जानें कीमत और ऑफर्स...

10.5 इंच डिस्प्ले और 7,040mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A8, जानें कीमत और ऑफर्स...

Samsung Galaxy Tab A8 की सेल 17 जनवरी Amazon की Great Republic Day सेल के दौरान शुरू होगी। इस टैब पर आपको ICICI Bank कार्ड की मदद से 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

10.5 इंच डिस्प्ले और 7,040mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A8, जानें कीमत और ऑफर्स...
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A8 की सेल 17 जनवरी से होगी शुरू
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 Android 11 पर काम करता है
  • टैब में मिलेंगे Wi-Fi only और Wi-Fi + LTE वेरिएंट
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A8 को आज गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह टैबलेट 10.5 इंच WUXGA डिस्प्ले से लैस है, जिसके साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। इसके अलावा, नया Samsung टैबलेट अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में Wi-Fi only और Wi-Fi + LTE वेरिएंट मिलता है। इसमें 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मौजूद है।
 

Samsung Galaxy Tab A8 price in India, availability

Samsung Galaxy Tab A8 की कीमत भारत में 17,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें टैब का 3 जीबी रैम + 32 जीबी Wi-Fi only मॉडल मिलेगा। वहीं, Wi-Fi + LTE वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। टैब के 4 जीबी रैम + 64 जीबी Wi-Fi only मॉडल की कीमत 19,999, रुपये है, जबकि इसका Wi-Fi + LTE वेरिएंट 23,999 रुपये में मिलता है। इस टैब में ग्रे, पिंक गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन मिलते हैं।

सैमसंग टैबलेट 17 जनवरी Amazon की Great Republic Day सेल 2022 के दौरान खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इस टैब पर आपको ICICI Bank कार्ड की मदद से 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। वहीं, ग्राहक 4,499 रुपये के Book Cover को महज 999 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

Samsung Galaxy Tab A8 specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 Android 11 पर काम करता है। इसमें 10.5 इंच (1,920x1,200 पिक्सल) WUXGA टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। टैबलेट अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

टैबलेट के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वी5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप, लाइट, हॉल सेंसर, जीपीएस, ग्लोनास, Beidou और Galileo मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 टैबलेट में 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसमें Samsung Knox defence-grade सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म दिया गया है। टैबलेट का डायमेंशन 246.8x161.9x6.9mm और वज़न 508 ​​ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले10.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1,920x1,200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7040 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »