Samsung Galaxy A80 की बिक्री हुई शुरू, जानें ऑफर्स

Samsung Galaxy A80 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 को खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 09:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • रोटेटिंग कैमरा से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए80

Samsung Galaxy A80 की बिक्री हुई शुरू, जानें ऑफर्स

Samsung Galaxy A80 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, याद करा दें कि सैमसंग ब्रांड के इस स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। प्री-बुकिंग की शुरुआत 22 जुलाई से हुई और यह 31 जुलाई तक चली। सैमसंग की गैलेक्सी ए-सीरीज़ में उतारे गए इस स्मार्टफोन में रोटेटिंग कैमरा सेटअप दिया गया है। अगर आप भी सैमसंग गैलेक्सी ए80 को खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Samsung Galaxy A80 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए80 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,990 रुपये तय की गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के तीन कलर वेरिएंट हैं- गोल्ड, व्हाइट और फैंटम ब्लैक। हैंडसेट की बिक्री Amazon, Flipkart और सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। इसके अलावा यह सभी प्रमुख मोबाइल रिटेल स्टोर और सैमसंग ओपरा हाउस पर भी मिलेगा।
Advertisement

सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। सैमसंग इंडिया की साइट पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट तो वहीं दूसरी ओर फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक है। अमेज़न पर एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर भी 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A80 specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के अन्य फीचर में सुपर स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 165.2x76.5x9.3 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.