Samsung Galaxy A8+ (2018) भारत में 10 जनवरी को हो सकता है लॉन्च

सैमसंग भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 10 जनवरी को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। और कंपनी ने इस इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

Samsung Galaxy A8+ (2018) भारत में 10 जनवरी को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने 10 जनवरी को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं
  • कंपनी, इस इवेंट में गैलेक्सी ए8+ लॉन्च कर सकती है
  • गैलेक्सी ए8+ को दिसंबर, 2017 में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
सैमसंग भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 10 जनवरी को नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। और कंपनी ने इस इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। हालांकि, कंपनी ने इनवाइट में किसी डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) लॉन्च करेगी। इससे पहले, इसी हफ्ते ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी ए8+ के खास वेबपेज को लाइव कर दिया गया। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल के आखिर में अपने गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) को पेश किया था। बताया गया था कि सैमसंग के इन स्मार्टफोन को 2018 के जनवरी महीने की शुरुआत से उपलब्ध कराया जाएगा।

सैमसंग द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में 10 जनवरी, बुधवार को एक इवेंट आयोजित होने की जानकारी दी गई है। यह इवेंट नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इनवाइट में ज़िक्र है कि साल के पहले बड़े इनोवेशन के साक्षी बनने के लिए आपको आमंत्रित किया जाता है। लेकिन इनवाइट टीज़र में किसी स्मार्टफोन के नाम का ज़िक्र नहीं है। अब मीडिया इनवाइट और अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी का गैलेक्सी ए8+ (2018) हैंडसेट भारत आने को तैयार है। इससे पहले अमेज़न पर जारी किए गए पेज पर लिखा गया था, 'Buy the Samsung Galaxy A8+ Online at Amazon India'।

नए सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में डुअल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं जो लाइव फोकस फ़ीचर के साथ आते हैं। इसके अलावा, सैमसंग के इस डिवाइस में इनफिनिटी डिस्प्ले और कंपनी का जाना-पहचाना डिज़ाइन भी है। वियतनामी मार्केट में गैलेक्सी ए8+ (2018) को 595 डॉलर (करीब 38,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। भारत में भी कीमत इसे के आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है। अभी भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के फ़ीचर

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) आईपी-68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसमें सैमसंग पे दिया गया है। गैलेक्सी ए सीरीज़ के यह शुरुआती स्मार्टफोन में से है जो गियर वीआर हेडसेट को सपोर्ट करता है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो गैलेक्सी ए8+ (2018) एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिप है। ग्राहकों को गैलेक्सी ए8+ (2018) में 4 जीबी और 6 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा।

हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। इसमें अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं। डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। रियर कैमरा सेंसर वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसमें हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फ़ीचर हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। गैलेक्सी ए8+ (2018) में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung mobile, Samsung smartphone, Samsung galaxy A8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »