Samsung Galaxy A8+ (2018) जल्द होगा भारत में लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर लिस्ट

ऐसा लगता है कि सैमसंग जनवरी में भारत में एक से ज़्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। पहले जानकारी सामने आई थी कि सैमसंग की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का नया हैंडसेट भारत में आएगा। अब ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी ए8+ के खास वेबपेज को लाइव कर दिया गया है।

Samsung Galaxy A8+ (2018) जल्द होगा भारत में लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • नए सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में डुअल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं
  • वियतनामी मार्केट में गैलेक्सी ए8+ (2018) करीब 38,000 रुपये में उपलब्ध
  • सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) आईपी-68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि सैमसंग जनवरी में भारत में एक से ज़्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। पहले जानकारी सामने आई थी कि सैमसंग की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का नया हैंडसेट भारत में आएगा। अब ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी ए8+ के खास वेबपेज को लाइव कर दिया गया है। इस पेज पर लिखा है, 'Buy the Samsung Galaxy A8+ Online at Amazon India'। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल के आखिर में अपने गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) को पेश किया था। बताया गया था कि सैमसंग के इन स्मार्टफोन को 2018 के जनवरी महीने की शुरुआत से उपलब्ध कराया जाएगा। अमेज़न इंडिया की वेबसाइट की लिस्टिंग से यही लगता है कि कंपनी का गैलेक्सी ए8+ (2018) हैंडसेट भारत आने को तैयार है।
 
samsung galaxy a8 plus 2018

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि Samsung Galaxy A8 (2018) को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। नएसैमसंग गैलेक्सी ए8+ में डुअल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं जो लाइव फोकस फ़ीचर के साथ आते हैं। इसके अलावा, सैमसंग के इस डिवाइस में इनफिनिटी डिस्प्ले और कंपनी का जाना-पहचाना डिज़ाइन भी है। वियतनामी मार्केट में गैलेक्सी ए8+ (2018) को 595 डॉलर (करीब 38,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। भारत में भी कीमत इसे के आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के फ़ीचर

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) आईपी-68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसमें सैमसंग पे दिया गया है। गैलेक्सी ए सीरीज़ के यह शुरुआती स्मार्टफोन में से है जो गियर वीआर हेडसेट को सपोर्ट करता है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो गैलेक्सी ए8+ (2018) एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिप है। ग्राहकों को गैलेक्सी ए8+ (2018) में 4 जीबी और 6 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा।

हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। इसमें अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं। डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है। रियर कैमरा सेंसर वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसमें हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फ़ीचर हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। गैलेक्सी ए8+ (2018) में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »