Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) की जानकारी फिर लीक

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) के बारे में लीक और ख़बरें पहले भी सामने आ चुकीं हैं। अब इन स्मार्टफोन को एक दिशा-निर्देश पुस्तिका में देखा गया है। नए गैलेक्सी ए सीरीज़ स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गैलेक्सी ए8 के पिछले वेरिएंट को सितंबर, 2016 में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) की जानकारी फिर लीक
ख़ास बातें
  • यूज़र मैनुअल से पुष्टि होती है कि गैलेक्सी ए8, ए8+ में पतले बेज़ल होंगे
  • मैनुअल से इन फोन के वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होने का पता चलता है
  • यूट्यूब पर इन फोन का एक वीडियो भी लीक हुआ है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) के बारे में लीक और ख़बरें पहले भी सामने आ चुकीं हैं। अब इन स्मार्टफोन को एक दिशा-निर्देश पुस्तिका में देखा गया है। नए गैलेक्सी ए सीरीज़ स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गैलेक्सी ए8 के पिछले वेरिएंट को सितंबर, 2016 में लॉन्च किया गया था।

सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर इस दिशा-निर्देश पुस्तिका (यूज़र मैनुअल) को आर्टिकल लिखे जाने तक देखा जा सकता है। इसमें गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) के डिज़ाइन पर ध्यान दिया गया है। मैनुअल से लगता है कि दोनों नए गैलेक्सी ए8 वेरिएंट की बनावट एक जैसी होगी। इनमें एक बेज़ल-लेस डिस्प्ले और इनफिनिटी डिस्प्ले होने की उम्मीद है। गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी ये फ़ीचर उपलब्ध हैं। उपलब्ध दस्तावेज में डिवाइस लेआउट से फोन में आगे की तरफ़ डुअल कैमरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, मैनुअल से पता चलता है कि फोन में अब माइक्रो-यूएसबी की जगह यूएसबी टाइप-सी होगा। इससे पहले गैलेक्सी ए सीरीज़ स्मार्टफोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट हैं।.

रियर की बात करें तो मैनुअल से पता चलता है कि  Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसके अलावा एलईडी फ्लैश के साथ एक प्राइमरी कैमरा और एनएफसी सपोर्ट भी दिया जााएगा। इन स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड स्लॉट होने का भी पता चला है- जो एक नैनो सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा खुलासा हुआ है कि गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे।

गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) के बिल्ड मटेरियल का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, मैनुअल से पुष्टि होती है कि दोनों वेरिएंट वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस होंगे।

आधिकारिक मैनुअल से Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी नहीं मिलती। हालांकि, यूट्यूब पर एक हैंड्स-ऑन लीक वीडियो से गैलेक्सी ए8+ (2018) के अहम स्पेसिफिकेशन पता चले हैं। जीएसएमअरीना की रिपोर्ट के अनुसार, तीन मिनट के एक वीडियो में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में एक 6 इंच सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले होगा जो फुल एचडी+  (1080x2220 पिक्सल) 18.5:9 रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसके अलावा, हैंडसेट में एंड्रॉयड 7.1 नूगा दिया जाएगा जिसके ऊपर कस्टम यूआई होगी।

हाल ही में, गैलेक्सी ए8+  की कुछ लीक तस्वीरें सामने आईं थीं, जिनसे पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए डिज़ाइन पर काम कर रही है। दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा प्रीमियम गैलेक्सी ए8 (2018) वेरिएंट के अलावा, गैलेक्सी ए3 (2018), गैलेक्सी ए5 (2018) और गैलेक्सी ए7 (2018) पर भी काम करने की ख़बरें हैं। इन सभी वेरिएंट को जनवरी में आयोजित होने वाले सीईएस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »