• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में है 5.7 इंच डिस्प्ले, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में है 5.7 इंच डिस्प्ले, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में है 5.7 इंच डिस्प्ले, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
सैमसंग ने ए सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 (2016) लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) की कीमत  649,000 दक्षिण कोरियाई वॉन (करीब 39,000 रुपये) है। कंपनी के घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया में एसके टेलीकॉम पर यह फोन एक अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। फोन पर्ल व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, शैंपेन गोल्ड, मिंट कलर वेरिएंट में मिलेगा। फिलहाल दूसरे बाजारों में इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में  5.7 इंच फुल एचडी (1080x1920पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में 'ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले' फ़ीचर दिया गया है। इस फोन में सैमसंग का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। सैमसंग का यह फोन 32 जीबी और 64 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को  माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) 2015 में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए8 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। बात करें कैमरे की तो सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड आता है।

मेटल यूनिबॉडी वाले सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) एंड्रॉयड 6.0.1 पर चलेगा। फोन को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। फोन में सैमसंग पे सपोर्ट भी मिलेगा। सैमसंग के इस फोन का डाइमेंशन 156.6 x 76.8 x 7.2 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है।

कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी ए8 (2016) में 4जी एलटीई, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, एनएफसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7420
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »