• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A72 में 64 मेगापिक्सल कैमरा होने की खबर, 5G वेरिएंट में भी दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy A72 में 64 मेगापिक्सल कैमरा होने की खबर, 5G वेरिएंट में भी दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy A72 फोन में 6.7 इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जा सकता है। साथ ही फोन में ग्लास्टिक बैक पैनल के साथ एलुमिनियम फ्रेम मिल सकता है।

Samsung Galaxy A72 में 64 मेगापिक्सल कैमरा होने की खबर, 5G वेरिएंट में भी दे सकता है दस्तक

Samsung Galaxy A72 के रेंडर्स हाल ही में हुए थे लीक

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A72 और Galaxy A52 में मिल सकते हैं एक जैसे कैमरे
  • सैमसंग गैलेक्सी ए72 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन का मॉडल नंबर SM-A725F (4G) और SM-A726B (5G) हो सकते हैं
विज्ञापन
Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन में कथित रूप से 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो कि क्वाड रियर कैमरा सेटअप में स्थित होगा। बता दें, इससे पहले यह टिप मिल चुकी है कि इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा, इसके अलावा हाल ही की एक रिपोर्ट में यह भी जानकारी मिली थी कि इस फोन में टेलीफोटो स्नैपर नहीं मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया था कि यह स्मार्टफोन 4 जी और 5जी दोनों वेरिएंट में दस्तक देगा। अटकले हैं कि गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन का डिज़ाइन Galaxy A52 जैसा ही होगा, जो कि अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

GalaxyClub की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देगा जो कि फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में स्थित होगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह उन अफवाहों को बल नहीं देता, जो दावा करती हैं कि गैलेक्सी ए72 कंपनी की ए सीरीज में पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) दिया जाएगा। हालांकि, पब्लिकेशन ने यह दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 और Galaxy A52 में एक जैसे कैमरा देगी।

GalaxyClub की रिपोर्ट यह भी संकेत देती है कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन 4जी और 5जी दोनों ही वेरिएंट्स में लॉन्च होगा, जिनके मॉडल नंबर क्रमश: SM-A725F और SM-A726B होंगे। आपको बता दें, Galaxy A7x सीरीज़ के मॉडल्स आमतौर पर दिसंबर या फिर जनवरी महीने में ही लॉन्च किए जाते हैं। माना जा रहा है कि यह फोन अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाएं।

Samsung Galaxy A72 के कथित रेंडर्स को Voice के माध्यम से Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks द्वारा साझा किया गया था। उन्होंने फोन को सभी एंगल्स से दिखाया है, जिसमें 6.7 इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट देखा जा सकता है। दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 में ग्लास्टिक बैक पैनल के साथ एलुमिनियम फ्रेम दिया जाएगा। साथ ही इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व स्पीकर ग्रील बॉटम में स्थित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »