• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A72 का डिज़ाइन एल्युमिनियम से बनें केस मोल्ड की तस्वीर में आया सामने

Samsung Galaxy A72 का डिज़ाइन एल्युमिनियम से बनें केस मोल्ड की तस्वीर में आया सामने

गौरतलब है कि पहले कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन Samsung का पहला स्मार्टफोन होगा, जो पैंटा कैमरा सेटअप से लैस होगा। हालांकि, टिप्सटर ने बाद में जानकारी दी कि इसमें पांच कैमरे के बजाय क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A72 का डिज़ाइन एल्युमिनियम से बनें केस मोल्ड की तस्वीर में आया सामने

गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर यूएसबी-सी पोर्ट हो सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A72 में मिल सकता है 3.5mm हेडफोन जैक
  • गैलेक्सी ए72 फोन का 4जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से हो सकता है
  • कथित रूप से यह फोन एंड्रॉयड 11 और 8 जीबी रैम से लैस होगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन का डिज़ाइन टिप्सटर द्वारा साझा की गई एल्युमिनियम केस की तस्वीरों के माध्यम से ऑनलाइन सामने आया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि डिवाइस के पिछले हिस्से पर पांच कैमरा सेंसर कटआउट्स दिए गए हैं, हालांकि पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट में यह कहा गया था कि फोन में पैंटा रियर कैमरा सेटअप की जगह क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा फोटो में देख सकते हैं कि पावर बटन और वॉल्यूम बटन को सैमसंग गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन के बाएं किनारे पर जगह दी गई है। पुरानी लीक की मानें, तो यह फोन मार्च 2021 में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 11 और 8 जीबी रैम से लैस होगा।

टेक एक्सेसरीज़ ब्रांड Pigtou के साथ कॉलेब्रेशन में टिप्सटर David Kowalski (@xleaks7) ने ट्विटर पर Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन की एल्युमिनियम केस मोल्ड की तस्वीरें साझा की है। इस डिवाइस में घुमावदार किनारे दिए जाएंगे। Pigtou द्वारा पब्लिश की गई तस्वीरों में संकेत मिलते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन के निचले हिस्से में यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिए जा सकते हैं। स्पीकर ग्रिल को भी इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।

Pigtou ने यह भी सुझाव दिया कि सैमसंग फोन को मार्च 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए72 के 5जी की कीमत $600 (लगभग 43,900 रुपये) होगी और 4जी वेरिएंट $500 (लगभग 36,600 रुपये) में खरीदा जा सकेगा।

गौरतलब है कि पहले कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन Samsung का पहला स्मार्टफोन होगा, जो पैंटा कैमरा सेटअप से लैस होगा। हालांकि, टिप्सटर ने बाद में जानकारी दी कि इसमें पांच कैमरे के बजाय क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए72 हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जिससे पता चलता था कि स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट होगा। लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन का मॉडल नंबर SM-A725F है। सैमसंग गैलेक्सी ए72 के कथित रेंडर्स भी कुछ हफ्ते पहले सामने आए थे, जिसमें फोन का फ्लैट डिस्प्ले होल-पंच कटआउट के साथ दिखा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A72, Samsung Galaxy A72 Design, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »