Samsung Galaxy A70s होगा इस महीने भारत में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा है खासियत

Samsung Galaxy A70s: Samsung इस महीने के अंत तक अपने सैमसंग गैलेक्सी ए70एस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। जानें आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A70s होगा इस महीने भारत में लॉन्च
  • सैमसंग ने हाल ही में Galaxy A50s और Galaxy A30s को भी किया है लॉन्च
  • Samsung Galaxy A70s Price in India 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है

Samsung Galaxy A70s होगा इस महीने भारत में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा है खासियत

Samsung Galaxy A70s: सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ को इस साल भारत में 4 बिलियन डॉलर का ब्रांड बनाने के लक्ष्य के साथ Samsung इस महीने के अंत तक अपने सैमसंग गैलेक्सी ए70एस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दी थी। Samsung ब्रांड के आगामी Galaxy A70s फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के दो वेरिएंट हो सकते हैं और इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है। Galaxy A70s पहला सैमसंग फोन होगा जिसे 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस सपोर्ट पेज को मॉडल नंबर SM-A707F/DSM के साथ Samsung की साइट पर स्पॉट किया गया है। कंपनी ने बताया कि केवल 70 दिनों में Galaxy A Series के 50 लाख फोन को बेचा गया था।

याद करा दें कि सैमसंग ने पिछले सप्ताह भारत में तीन रियर कैमरे वाले Galaxy A50s और Galaxy A30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस और गैलेक्सी ए30 कंपनी के Galaxy A50 और Galaxy A30 के अपग्रेड वर्जन हैं। Galaxy A50s Price की बात करें तो इसके 6 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 4 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है।

फेस्टिव सीज़न शुरू होने से पहले Samsung ने भारत में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ के अंतर्गत भी दो नए स्मार्टफोन Galaxy M30s और Galaxy M10s को लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस और गैलेक्सी एम10एस को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon.in और Samsung की आधिकारिक साइट पर बेचा जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.