Samsung Galaxy A7 (2018) लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है इसमें

सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपना पहला तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A7 (2018) लॉन्च किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2018 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा
  • 6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में
  • Samsung Galaxy A7 (2018) में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy A7 (2018) की कीमत 23,990 रुपये से शुरू

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की बढ़ती लोकप्रियता को चुनौती देने के मकसद से Samsung ने किफायती दाम में अनोखे फीचर वाला हैंडसेट उतारने का फैसला किया है। सैमसंग ने भारतीय मार्केट में अपना पहला तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A7 (2018) लॉन्च किया है। याद रहे कि इस फोन कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। Samsung Galaxy A7 (2018) के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। दूसरे में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) के अन्य खासियतों की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung के इस गैलेक्सी हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर किनारे पर है।

याद रहे कि सैमसंग ने बीते हफ्ते ही अपने बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy J4+ और Samsung Galaxy J6+ को भारतीय मार्केट में पेश किया था।
 

Samsung Galaxy A7 (2018) की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A7 (2018) की कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में यूज़र 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीद  पाएंगे। इसका प्रीमिमय वेरिेएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 28,990 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिलेगा। इसके अलावा यह सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और सैमसंग ऑपेरा हाउस में भी उपलब्ध होगा। सैमसंग ओपेरा हाउस में यह फोन 27 सितंबर और 28 सितंबर को उपलब्ध होगा। इसके बाद अन्य रिटेल स्टोर में उपलब्ध करा दिया जाएगा। हैंडसेट ब्लू, प्रीमियम ब्लैक और स्ट्राइकिंग ब्लू रंग में बेचा जाएगा।

इस फोन को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा।
 

Samsung Galaxy A7 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिेएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।
Advertisement

Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  11. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.