Samsung Galaxy A60 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Samsung Galaxy A60 के स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जानें इनके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मार्च 2019 19:33 IST
ख़ास बातें
  • 6 जीबी और 8 जीबी दो रैम वेरिएंट हो सकते हैं Samsung Galaxy A60 के
  • 64 जीबी, 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं गैलेक्सी ए60 के
  • 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है Galaxy A60 में

Samsung Galaxy A60 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Samsung Galaxy A60 के स्पेसिफिकेशन चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना (TENAA) पर लिस्ट कर दिए गए हैं। कुछ समय पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर सैमसंग गैलेक्सी ए60 (Galaxy A60) की तस्वीरें, बैटरी क्षमता और डाइमेंशन से संबंधित जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब अपडेटेड टीना लिस्टिंग से इस बात की जानकारी सामने आई है कि हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।        

Galaxy A60 के दो अलग-अलग रैम वेरिएंट को हाइलाइट किया गया है जो अगले महीने 10 अप्रैल को आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च किए जा सकते हैं। अपडेटेड टीना लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy A60 का मॉडल नंबर SM-A6060 है। हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। टीना पर सामने आई तस्वीर को देखने से पता चला है कि हैंडसेट पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

इसके अलावा हैंडसेट में "2 गीगाहर्ट्ज़/ 1.7 गीगाहर्ट्ज़" प्रोसेसर दिया जा सकता है। Galaxy A60 के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी के साथ। इसके अलावा फोन को 6 जीबी और 8 जीबी दो रैम वेरिएंट में उतारा जा सकता है। दोनों ही मॉडल को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हो सकते हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग ब्रांड का यह फोन तीन रियर कैमरे के साथ आ सकता है, 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हो सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि Samsung का यह आगामी फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) के साथ उतारा जा सकता है। फोन को ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज तीन कलर वेरिएंट में उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,410 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.2x73.9x7.9 मिलीमीटर और इसका वज़न 162 ग्राम हो सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Samsung अगले महीने 10 अप्रैल को आयोजित इवेंट के दौरान Galaxy A60 से पर्दा उठा सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.