Samsung Galaxy A60 और Galaxy A70 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Samsung Galaxy A60 और Galaxy A70 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन आए सामने।

Samsung Galaxy A60 और Galaxy A70 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

Photo Credit: TENAA

Samsung Galaxy A60 और Galaxy A70 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A60 में हो सकता है इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले
  • Samsung Galaxy A70 के बैक पैनल पर है ग्रेडिएंट फिनिश
  • Samsung Galaxy A90 में है 6.73 इंच का डिस्प्ले
विज्ञापन
Samsung Galaxy A60 और Galaxy A70 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। Galaxy A-सीरीज़ के दोनों ही आगामी फोन तीन रियर कैमरों के साथ आ सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए60 (Galaxy A60) इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल तो वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए70 (Galaxy A70) इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। TENAA लिस्टिंग से नए स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता और डिस्प्ले साइज़ के बारे में भी पता चला है।

Samsung अपने आगामी Galaxy A60 और Galaxy A70 स्मार्टफोन को अगले माह Galaxy A90 और Galaxy A40 के साथ 10 अप्रैल 2019 को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए90 (Samsung Galaxy A90) के स्क्रीन साइज़ के बारे में भी जानकारी सामने आई है। टीना वेबसाइट पर सामने आई तस्वीर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए60 में इनफिनिटी ओ-डिस्प्ले पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टीना लिस्टिंग में Galaxy A60 का मॉडल नंबर SM-A6060 दिखाई दे रहा है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,410 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.2×73.9×7.9 मिलीमीटर है।
 
a1ugmvoc

Photo Credit: TEENA

वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन इनफिनिटी-वी या इनफिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक देखने को नहीं मिली, ऐसे में सैमसंग ब्रांड का यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश है।

टीना लिस्टिंग में Galaxy A70 का मॉडल नंबर SM-A7050 दिखाई दे रहा है, यह फोन 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,400 एमएएच की बैटरी और फोन की लंबाई-चौड़ाई 164.2×76.7×7.9 मिलीमीटर है। एक बात जो दोनों ही हैंडसेट में एक सामान हैं वह यह है कि दोनों ही फोन के पिछले हिस्से में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

पॉपुलर टिप्स्टर OnLeaks ने दावा किया है कि Samsung Galaxy A90 में 6.73 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 25 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की भी उम्मीद है। हाल ही में सैमसंग वेबसाइट ने इस बात से पर्दा उठाया था कि गैलेक्सी 90 में नॉचलेस डिस्प्ले होगा।

Samsung अगले महीने 10 अप्रैल को प्रेस इवेंट का आयोजन करने वाली है जहां गैलेक्सी ए90 और गैलेक्सी ए40 को लॉन्च किया जाना है। उम्मीद है कि इवेंट के दौरान सैमसंग Galaxy A60 और Galaxy A70 फोन से भी पर्दा उठा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »