Samsung Galaxy A60 (Galaxy A8s Lite) को अप्रैल में किया जा सकता है लॉन्च

सैमसंग के आगामी Galaxy A60 स्मार्टफोन को अप्रैल 2019 में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A60 (Galaxy A8s Lite) को अप्रैल में किया जा सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A60 (Galaxy A8s Lite) को अप्रैल में किया जा सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Galaxy A60 से संबंधित अधिक जानकारी सामने नहीं आई है
  • अप्रैल में लॉन्च हो सकता है गैलेक्सी ए60
  • 28 जनवरी को लॉन्च होंगे Galaxy M सीरीज के फोन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung इस साल अपने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि कंपनी Galaxy A-सीरीज के अंतर्गत Galaxy A10 से Galaxy A90 तक 9 नए स्मार्टफोन को उतारेगी। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि सैमसंग के आगामी Galaxy A60 स्मार्टफोन को अप्रैल 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। नाम के अलावा फिलहाल अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जर्मन टेक्नोलॉजी वेबसाइट सैमसंग मोबाइल न्यूज के एक मेंबर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी एस60 या फिर Galaxy A8s Lite को अप्रैल माह में उतारा जा सकता है। पिछले साल दिसंबर माह में Samsung ने चीनी मार्केट में Galaxy A8s स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले, 6.2 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया था। गैलेक्सी ए8एस का लाइट वर्जन हो सकता है Galaxy A60।

चीनी मार्केट में Galaxy A8s का दाम 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,500 रुपये) है। ऐसे में उम्मीद है कि Galaxy A60 या A8s Lite की कीमत 25,000 रुपये या इसके आसपास हो सकती है। अब तक सामने आई कई लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी ए-सीरीज में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3डी सेंसर, डुअल या ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले का इस्तेमाल हो सकता है।

कंपनी की नई Galaxy A-सीरीज को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा, ऐसे में कंपनी जल्द अपनी एम सीरीज को भी उतारने वाली है। Galaxy M-सीरीज की शुरुआती कीमत 9,500 रुपये होगी। Samsung ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि गैलेक्सी एम सीरीज से पर्दा 28 जनवरी को उठेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर जारी लेटेस्ट टीजर से पता चला है कि नए फोन इनफिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसके अलावा अगले महीने 20 फरवरी को Galaxy S10 को लॉन्च किया जाना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »