Samsung Galaxy A6+ और Galaxy A8 Star हुए सस्ते, जानें नए दाम

Diwali 2018 के मौके पर Samsung Galaxy A6+ और Galaxy A8 Star स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। जानें गैलेक्सी ए6+ और गैलेक्सी ए8 स्टार कितने रुपये में बेचे जाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 नवंबर 2018 16:29 IST
ख़ास बातें
  • 3500 एमएएच की बैटरी है सैमसंग Galaxy A6+ में
  • Samsung Galaxy A8 Star में डुअल वर्टिकल कैमरा सेंसर है
  • Samsung Galaxy A6+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है
Diwali 2018 के मौके पर Samsung Galaxy A6+ और Galaxy A8 Star स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने इस साल मई में गैलेक्सी ए6+ को 25,990 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसा पहली बार नहीं है जब Galaxy A6+ की कीमत कटौती की गई हो, याद करा दें कि सबसे पहले जुलाई और फिर अगस्त में कटौती हुई थी। 2,000 रुपये की कटौती के बाद जुलाई में गैलेक्सी ए6+ 23,990 रुपये और अगस्त में एक बार फिर दो हजार की कटौती के बाद Samsung ब्रांड का यह हैंडसेट 21,990 रुपये में बेचा जा रहा था।  

भारत में Galaxy A8 Star को 34,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। अब बात Samsung Galaxy A6+ के नई कीमत की। इस बार हैंडसेट के दाम में 3,000 रुपये की कटौती के बाद ग्राहक इसे 18,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Galaxy A8 Star को अब 29,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। खबर लिखते समय तक ई-कॉमर्स साइट Amazon और सैमसंग इंडिया के ई-स्टोर पर नई कीमत को लिस्ट नहीं किया गया है। सैमसंग इंडिया ने गैजेट 360 से बातचीत में नई कीमत को कंफर्म किया है। मुंबई में महेश टेलीकॉम ने सबसे पहले ट्वीट कर नए दाम की जानकारी दी थी।
 

Samsung Galaxy A6+, Samsung Galaxy A8 Star के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Samsung Galaxy A6+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। टॉप पर दिया गया है सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स। फोन में 6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो सुपर एमोलेड भी है। इसमें सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर। इसी के साथ 4 जीबी रैम भी मौजूद है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy A6+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 16+5 मेगापिक्सल वाला है। हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। रियर और फ्रंट सेटअप में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है। साथ ही नया कैमरा ऐप बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर फीचर लेकर आया है।  हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी।  

Samsung Galaxy A8 Star मेटल फ्रेम, 2.5डी कर्व्ड ग्लास और 3डी ग्लास डिजाइन से लैस है। मौज़ूदा चलन की तरह गैलेक्सी ए8 स्टार में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले है। फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में काम करता है 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, जिसका साथ देते हैं 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Samsung Galaxy A8 Star में डुअल वर्टिकल कैमरा सेंसर है। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 24 मेगापिक्सल का है। दोनों ही सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाले हैं। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा जिसके ऊपर सैमसंग एक्सपीरियंस ओएस है। कनेक्टिविटी के लिए Galaxy A8 Star 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। बैटरी 3700 एमएएच की है और इस फोन का डाइमेंशन 162.4x77x7.5 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • High-quality Super AMOLED display
  • Great build quality
  • Bad
  • Sub-par performance
  • Unwieldy and heavy
  • Flaky face recognition and slow fingerprint sensor
  • Cameras struggle in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1880x2220 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.