Samsung Galaxy A26, Galaxy A36, Galaxy A56 को मिला एक और सर्टिफिकेशन, मार्च में होंगे लॉन्च!

Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 दोनों 5G स्मार्टफोन हो सकते हैं, जिन्हें भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A26, A36 और A56 को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है
  • Galaxy A26 में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • Galaxy A36 व Galaxy A56 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है

Samsung Galaxy A55 (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर हो सकता है Galaxy A56 स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 के भारतीय बाजार समेत ग्लोबल मार्केट में मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन को हालिया हफ्तों में कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। अब, इन दोनों मॉडल्स के साथ एक नए Galaxy A26 को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है। नया सर्टिफिकेशन अपकमिंग Samsung A-सीरीज मॉडल्स के चार्जिंग आउटपुट की जानकारी देता है। पिछले लीक्स ने भी इन मॉडल्स को लेकर कोई खास जानकारियां नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि Galaxy A36 में Exynos 1580 SoC मिल सकता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, इसके 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की खबर है।

Samsung Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन (via गिज्मोचाइना) मिला है। इनमें से पहले वाले को कथित तौर पर SM-A266B/DS, SM-A266B, SM-A266M/DS और SM-A266M मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। वहीं, Galaxy A36 को SM-A366B, SM-A336B/DS, SM-A366E, SM-A366E/DS, SM-A366U, SM-A366U1, SM-A366W, SM-S366V और SM-A3660 मॉडल नंबर दिए गए हैं। तीसरा डिवाइस, जो इनमें सबसे महंगा फोन हो सकता है, SM-A566B/DS, SM-A566B, SM-A566E/DS और SM-A566E मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 दोनों 5G स्मार्टफोन हो सकते हैं, जिन्हें भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा। वहीं, Galaxy A26 के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। लेटेस्ट सर्टिफिकेशन भी इन डिवाइस के बारे में अधिक जानकारी नहीं देता है। हालांकि, इनमें मौजूद चार्जिंग आउटपुट की जानकारी मिलती है। Galaxy A26 में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Galaxy A36 व Galaxy A56 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

एक टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था कि Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 भारतीय बाजार समेत ग्लोबल मार्केट पर मार्च में लॉन्च होंगे। Samsung Galaxy A36 के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। डिवाइस का CAD रेंडर नजर आया है, जिससे पता चला है कि यह की आइलैंड डिजाइन का सपोर्ट केगा, जिसमें एक सपाट फ्रेम और दाईं ओर बटन पर उभार होगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.64 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 या 7s Gen 2 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा।

वहीं, चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डेटाबेस में नजर आई फोटो से Samsung Galaxy A56 के डिजाइन का पता चला था। रिपोर्ट के अनुसार, A56 में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ 120Hz डिस्प्ले होगी। इसमें Exynos 1580 चिपसेट होगा। इसमें 8GB/12GB RAM, 128GB / 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज होगी। यह फोन 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 13s vs iPhone 16e vs Vivo X200 FE: तीनों के बीच कड़ी टक्कर,देखें कौन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 13s vs iPhone 16e vs Vivo X200 FE: तीनों के बीच कड़ी टक्कर,देखें कौन है बेस्ट
  2. Google Pay, Paytm और PhonePe यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब बार-बार नहीं कर पाएंगे ये काम, 1 अगस्त से लागू होंगे
  3. आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं रजिस्टर्ड, घर बैठे ऐसे करें चेक
  4. MG Motor ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster, 200 kmph की टॉप स्पीड 
  5. iQOO जल्द लॉन्च करेगी Z10 Turbo+, MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट
  6. Battlefield 6 गेम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 31 जुलाई को दिखाया जाएगा मल्टीप्लेयर गेमप्ले; यहां देखें वीडियो
  7. Honor Pad X7 टैबलेट 7020mAh बैटरी, लेटेस्ट Android 15 OS के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. भारत ने किया ULPGM-V3 का सफल टेस्ट, ड्रोन से छोड़ी जाती है मिसाइल, जानें सब कुछ
  9. Amazon की Great Freedom Festival 2025 Sale 1 अगस्त से होगी शुरू, मिलेंगे ये ऑफर्स
  10. Lava ने 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला किफायती फोन Blaze Dragon 5G किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.