Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में ₹30,000 के बज वाले स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Billion Days Sale 2026

ख़ास बातें
  • Vivo TVx 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹27,499 में लिस्ट किया है।
  • Samsung Galaxy A36 5G का 8GB+128GB वेरिएंट ₹24,999 में लिस्ट है।
  • Realme P4R 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹24,499 में मिल रहा है।
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो चुकी है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम 30,000 के बजट में आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स की बात कर रहे हैं, जिनमें Vivo TVx 5G, Motorola Edge 70 Fusion, Samsung Galaxy A36 5G, Realme P4x 5G और Realme P4R 5G शामिल है। इन फोन्स पर ई-कॉमर्स साइट कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है, जिससे कीमत काफी किफायती हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Vivo TVx 5G
Vivo TVx 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹27,499 में लिस्ट है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹4,463 डिस्काउंट और कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹23,036 हो जाएगी। यह फोन 7200mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में 6.76 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2344x1080 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion
Motorola Edge 70 Fusion का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट बिग बिलियन डेज सेल में ₹30,999 में लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,738 छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹28,249 हो जाएगी। Edge 70 Fusion में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A36 5G
Samsung Galaxy A36 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट  पर ₹24,999 में लिस्ट है। फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹23,499 हो जाएगी। Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।

Realme P4x 5G
Realme P4x 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹22,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1,625 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹21,374 हो जाएगी। Realme के इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है।

Realme P4R 5G
Realme P4R 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹24,499 में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,650 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹21,849 हो जाएगी। P4R 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल है। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल ड्यूल एआई कैमरा से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »