Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 देंगे मार्च में दस्तक, जानें सबकुछ

Samsung अक्सर साल की पहली तिमाही में नए A-Series स्मार्टफोन लॉन्च करता है।

Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 देंगे मार्च में दस्तक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A35 में 6.60 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A36 में 6.64 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।
  • Samsung Galaxy A56 में Exynos 1580 चिपसेट होगा।
  • Samsung Galaxy A56 में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ 120Hz डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
Samsung अक्सर साल की पहली तिमाही में नए A-Series स्मार्टफोन लॉन्च करता है। आमतौर पर Galaxy S-Series फ्लैगशिप फोन की घोषणा के कुछ हफ्ते बाद A-सीरीज दस्तक देते हैं। साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने हाल ही में दुनिया भर के कई मार्केट में Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की है और ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही Galaxy A56 और Galaxy A36 जैसे नए A-सीरीज फोन लॉन्च कर सकती है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक नए लीक में दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा किया है।


Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 जल्द देंगे दस्तक


टिपस्टर के अनुसार, Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 भारतीय बाजार समेत ग्लोबल स्तर पर मार्च में लॉन्च होंगे। ब्रांड ने अभी अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए हैं, इसलिए संभावना है कि कंपनी फरवरी में Galaxy A56 और Galaxy A36 को टीज करना शुरू कर देगी।


Samsung Galaxy A36 Specification


Samsung Galaxy A36 के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। डिवाइस का CAD रेंडर नजर आया है, जिससे पता चला है कि यह की आइलैंड डिजाइन का सपोर्ट केगा, जिसमें एक सपाट फ्रेम और दाईं ओर बटन पर उभार होगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.64 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 या 7s Gen 2 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा।


Samsung Galaxy A56 Specification


चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डेटाबेस में नजर आई फोटो से Samsung Galaxy A56 के डिजाइन का पता चल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, A56 में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ 120Hz डिस्प्ले होगी। इसमें Exynos 1580 चिपसेट होगा। इसमें 8GB/12GB RAM, 128GB / 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज होगी। यह फोन 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »