Samsung Galaxy A56 फोन के लॉन्च से पहले डिजाइन आया सामने, 3 कैमरा के साथ दिखा बड़ा बदलाव!

फोन का बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A56 में 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग आ सकती है।
  • फ्रंट में फोन 12MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।
  • डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A56 मार्च में लॉन्च हो सकता है

Samsung की ओर से जल्द ही कुछ बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। संभावित रूप से कंपनी अगले महीने इन अफॉर्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश कर सकती है। इनमें Galaxy F06 और A06 भी शामिल है। Galaxy F06 का लॉन्च 12 फरवरी को है। इसी के साथ Galaxy A56 और A36 भी कतार में हैं जो कि मार्च में लॉन्च हो सकते हैं। Samsung Galaxy A56 के लॉन्च से पहले इसकी 360 डिग्री इमेज लीक हो गई है जिसमें फोन का डिजाइन साफ-साफ पता चलता है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सभी खास बातें। 

Samsung Galaxy A56 मार्च में लॉन्च हो सकता है और अब इसकी 360 डिग्री इमेज लीक हो गई है। ऑनलाइन लीक्स के लिए मशहूर टिप्स्टर Evan Blass की ओर से इसे लीक (via) किया गया है। लीक हुई डिटेल्स से पता चलता है कि फोन चार कलर वेरिएंट्स- grey, pink, black, और green में आ सकता है। Galaxy A56 का रियर कैमरा मॉड्यूल इसमें साफ नजर आ रहा है। तीनों सेंसर एक सिंगल आइलैंड में प्लेस किए गए हैं। साथ में LED फ्लैश यूनिट भी है। फोन की राइट स्पाइन पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। फोन का बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है। 

सैमसंग का Galaxy A56 फोन एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आ सकता है। फोन में पंच होल AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसके बेजल्स काफी पतले बताए जा रहे हैं। हालांकि बॉटम साइड में चिन थोड़ी मोटी हो सकती है। इसमें 6.7 इंच का Dynamic AMOLED पैनल मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें  Exynos 1580 चिपसेट आ सकता है। रैम 12 जीबी और स्टोरेज 256 जीबी तक हो सकती है। 

Samsung Galaxy A56 में 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग आ सकती है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा होगा जिसमें मेन लेंस 50MP का बताया जा रहा है। फ्रंट में फोन 12MP सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  3. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  4. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.