120Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A52s 5G लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत GBP 409 (लगभग 41,800 रुपये) सेट की गई है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अगस्त 2021 14:42 IST
ख़ास बातें
  • 120Hz डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A52s 5G लॉन्च, जानें कीमत
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी में मौजूद है 6 जीबी रैम
  • फोन में मौजूद है चार कलर ऑप्शन

फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर में पेश किया गया है

Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन पिछले कई हफ्ते से सुर्खियों में छाया हुआ था, जो कि अब आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। नया Samsung फोन Samsung Galaxy A52 5G का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन अपने पिछले मॉडल की तरह डिस्प्ले, बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। हालांकि, नए सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी स्मार्टफोन में प्रोसेसर को लेकर अपग्रेड पेश किया गया है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है और यह गैलेक्सी ए52 5जी स्मार्टफोन में मौजूद स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर की तुलना में बेहतर परफोर्मेंस प्रदान करता है।
 

Samsung Galaxy A52s 5G price, availability

Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत GBP 409 (लगभग 41,800 रुपये) सेट की गई है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम मिंट, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट कलर में पेश किया गया है। उपलब्धता की बात करें, तो गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन की प्री-बुकिंग यूके में Samsung वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी गई है। वहीं, फोन की सेल 24 अगस्त से शुरू होगी और शीपमेंट 3 सितंबर से शुरू की जाएगी।
Advertisement

आपको बता दें, Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन की कीमत GBP 399 (लगभग 40,800 रुपये) सेट की गई है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। मॉडल की सेल यूरोप में EUR 429 (लगभग 37,400 रुपये) की कीमत से शुरू हुई थी।

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी की भारतीय कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। बता दें, फोन का आधिकारिक सपोर्ट पेज हाल ही में Samsung India साइट पर स्पॉट किया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A52s 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपोक 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए52 5जी में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन डस्ट और वाटर-रसिस्टेंट के लिए IP67 रेटेड है। फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड भी दिया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह चार्जर फोन बॉक्स के साथ ही मिलता है। यह गैलेक्सी ए52 5जी के विपरित है, जो कि 25 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है लेकिन इसमें केवल 15 वॉट अडैप्टर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm  और भार 189 ग्राम है। फोन का डायमेंशन और भार भी Galaxy A52 5G की तरह है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.