Samsung Galaxy A52 4G के स्पेसिफिकेशन लीक, सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग

गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा होता है कि यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम से लैस होगा। लिस्टिंग में कथित रूप से गैलेक्सी ए52 4जी फोन का सिंगल कोर स्कोर 549 और मल्टी-कोर स्कोर 1704 है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2020 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G मॉडल नंबर SM-A526B के साथ लिस्ट हो चुका है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 4जी मॉडल नंबर SM-A525F के साथ लिस्ट हुआ है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस होगा फोन का 4जी वेरिएंट

Samsung Galaxy A52 5G में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले

Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन अब-तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी ए52 5जी स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में दस्तक दे सकता है, जो कि क्षेत्र आधारित होगा। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन 5जी के साथ-साथ 4जी वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। कथित रूप से सैमसंग गैलेक्सी ए52 का 4जी वेरिएंट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। गीकबेंच की इस लिस्टिंग में गैलेक्सी ए52 के 4जी वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

Mysmartprice की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A52 फोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-A525F के साथ लिस्ट हुआ है, जो कि गैलेक्सी ए52 का 4जी वेरिएंट हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा होता है कि यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर व 8 जीबी रैम से लैस होगा। लिस्टिंग में कथित रूप से गैलेक्सी ए52 4जी फोन का सिंगल कोर स्कोर 549 और मल्टी-कोर स्कोर 1704 है। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आ सकता है।

आपको बता दें, कथित रूप से Samsung Galaxy A52 5G फोन भी इससे पहले गीकबेंच व कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर मॉडल नंबर SM-A526B के साथ लिस्ट हो चुका है।
 

Samsung Galaxy A52 5G specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन भी गीकबेंच पर लिस्ट हो चुके हैं, जिसके अनुसार, फोन में 6 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होगा जिसकी स्पीड 1.8GHz होगी। माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 750जी हो सकता है। फोन का डिस्प्ले 6.5 इंच का हो सकता है। फोन के  रेंडर्स भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिसमें होल-पंच डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था। बताया जा रहा है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलावा इसमें वाइड-एंगल सेंसर, डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर भी मौजूद होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.