Samsung Galaxy A51 की तस्वीर लीक, चार रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 की तस्वीर और 360 डिग्री वीडियो लीक हो गई है। जानें Samsung ब्रांड के इस लेटस्ट स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 नवंबर 2019 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 में है Galaxy Note 10 की तरह डिस्प्ले
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 के पैनल में ऊपरी हिस्से के मध्य में है कटआउट
  • Galaxy A51 में हो सकता है 6.5 इंच का डिस्प्ले

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 की तस्वीर लीक, चार रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें

Photo Credit: OnLeaks/ PriceBaba

Samsung Galaxy A51 Renders: सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 360 डिग्री रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। Galaxy A51 की लीक हुई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप की झलक मिली है। Samsung Galaxy Note 10 Series की तरह फोन के फ्रंट पैनल पर होल-पंच डिस्प्ले है। तस्वीर को देखने से पता चलता है कि Galaxy A51 में सेल्फी कैमरा के लिए कट आउट डिस्प्ले के मध्य में है। कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A51 Specifications (उम्मीद)

Pricebaba और Onleaks ने लीक-आधारित 5K रेंडर और सैमसंग गैलेक्सी ए51 की 360 डिग्री वीडियो को साझा किया है। फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, स्पीकर ग्रिल और निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन के बायीं तरफ सिम ट्रे तो वहीं फोन के दाहिनी तरफ वॉल्यूम और पावर बटन है। Galaxy A51 के पिछले हिस्से में ग्लॉसी ब्लैक फिनिश है और सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक नहीं मिली है। Samsung Galaxy A51 Price की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement


ऐसे में हो सकता है कि Samsung Galaxy A51 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाए। जैसा कि हमने आपको बताया कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 में गैलेक्सी नोट 10 की तरह होल-पंच डिस्प्ले है। सेल्फी के लिए कट आउट स्क्रीन के ऊपरी हिस्से के मध्य में है। फोन के बैक पैनल पर चार रियर कैमरों की भी झलक देखने को मिली है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आगामी Samsung फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और इसकी लंबाई-चौड़ाई 58.4x73.7x7.9 मिलीमीटर हो सकती है।
Advertisement

पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि आगामी सैमसंग फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 4,000 एमएएच की बैटरी, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। गीकबेंच डेटाबेस के अनुसार, सैमसंग Galaxy A51 में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.