Samsung Galaxy A50 के बारे में जानकारी आई सामने

Samsung द्वारा गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में जानकारी कई बार सामने आई हैं। ताज़ा जानकारी Samsung Galaxy A5 (2019) के बारे में मिली है, जिसे Samsung Galaxy A50 के नाम से बुलाए जाने के दावे हैं।

Samsung Galaxy A50 के बारे में जानकारी आई सामने
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 में 4,000 एमएएच की बैटरी होने का दावा
  • Samsung Galaxy A50 में होगा ब्लूटूथ 5.0
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
Samsung द्वारा गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में जानकारी कई बार सामने आई हैं। ताज़ा जानकारी Samsung Galaxy A5 (2019) के बारे में मिली है, जिसे Samsung Galaxy A50 के नाम से बुलाए जाने के दावे हैं। इस स्मार्टफोन को Bluetooth SIG की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कथित Samsung Galaxy A50 को ब्लूटूथ Bluetooth 5.0 सर्टिफिकेशन मिला है। साफ है कि यह फोन ब्लूटूथ के इस वर्ज़न को सपोर्ट करेगा। इस फोन को वेबसाइट पर SM-A505FN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। कुछ ऐसा ही मॉडल नंबर कंपनी ने पुराने गैलेक्सी ए5 स्मार्टफोन के लिए किया था।

लिस्टिंग के अलावा अभी तक सैमसंग गैलेक्सी ए50 के बारे में बेहद ही काम जानकारी सामने आई है। स्मार्टफोन में इनफिनिटी वी डिस्प्ले होगा। गैलेक्सी ए सीरीज़ में पहली बार कंपनी इस खास डिस्प्ले को इस्तेमाल करने वाली है। इसमें ओलेड पैनल होने की भी खबर है, साथ में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। इसकी झलक हमें Huawei Mate 20 Pro और OnePlus 6T पर मिली है।

कथित सैमसंग गैलेक्सी ए50 में एक्सीनॉस 7 9610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली जी72 एमपी3 जीपीयू दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह Samsung Galaxy Note 9 के इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला कंपनी का दूसरा फोन होगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। Samsung Galaxy A7 2018 की तरह। इसका मतलब है कि 24 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ वाइड-एंगल और डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो कथित Samsung Galaxy A50 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए50 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ से पर्दा उठाए जाने के बाद।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A50
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद, जानें खासियतें
  3. Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  4. घर पर मिलेगी कार मैकेनिक से लेकर, पेंटर, AC और बढ़ई की सर्विस, सरकार की ये ऐप दे रही सबकुछ
  5. स्पैम कॉल्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, इस तरकीब का करें उपयोग
  6. गर्मी की शुरुआत में जबरदस्त सस्ते मिल रहे AC, कीमत 20 हजार से भी कम, ऑनलाइन मिल रही छूट
  7. Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  10. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »