सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की तस्वीर लीक, कीमत का भी चला पता

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की तस्वीर लीक, कीमत का भी चला पता
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) को लेकर पिछले कई महीनों से लीक में जानकारियां सामने आ रही हैं। इस स्मार्टफो को बैंचमार्क और इंपोर्ट लिस्टिंग में देखा जा चुका है। गैलेक्सी ए5 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट के कई स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो चुका है। ए5 (2017) के यूरोपीय बाजारों की बिक्री मध्य-जनवरी से शुरू हो सकती है। अब इस फोन की नई तस्वीर लीक हुई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की नई लीक तस्वीर में चार कलर वेरिएंट देखे जा सकते हैं। उम्मीद है कि गैलेक्सी ए5 (2017) को पिंक, ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा ए5 (2017) में 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 5.2 इंच टचस्क्रीन हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट व रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सैमसंग का एक्सीनॉस 7880 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज हो सकती है। लीक के मुताबिक फोन का डाइमेंशन 145 x 71 x 7.8 मिलीमीटर होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप सी कनेक्टर और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की बॉडी ग्लास की होगी और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। चीन में इस स्मार्टफोन को 2,699 चीनी युआन (करीब 26,400 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं यूरोप में इस फोन की रिटेल कीमत 449 यूरो (करीब 32,000 रुपये) हो सकती है।

याद दिला दें, फरवरी में लॉन्च हुए 29,400 रुपये वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) में 5.2 इंच के फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। और इसमें 2 जीबी का रैम मौजूद है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देगी 2900 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 144.8x71.0x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम। हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी के रैम से लैस होगा। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए है 3300 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »