Samsung Galaxy A41 लॉन्च से बहुत दूर नहीं!

Samsung Galaxy A41 की यह ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग 6 मार्च की है, जिसमें फोन को मॉडल नंबर SM-A415_DSM और SM-A415F_DSN के साथ लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy A41 लॉन्च से बहुत दूर नहीं!

Samsung Galaxy A41 मौजूदा गैलेक्सी ए40 स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A41 को ब्लूटूथ और वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल गया है
  • फोन के पिछले लीक रेंडर्स में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले देखा गया है
  • खबर है कि गैलेक्सी ए41 ग्लॉसी व्हाइट और मैटे ब्लैक फिनिश के साथ आएगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A41 को ब्लूटूथ एसआईजी और वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन मिल गया है। जाहिर है कि इस फोन को ब्लूटूथ और वाई-फाई एजेंसी से सर्टिफिकेशन मिलने का मतलब फोन पर तेजी से काम चालू है और यह लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। स्मार्टफोन को लेकर अभी तक ज्यादा लीक्स नहीं आए हैं, लेकिन इन दो सर्टिफिकेशन से पहले आगामी सैमसंग गैलेक्सी फोन बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा जा चुका है। ब्लूटूथ एसआईजी और वाई-फाई एलायंस वेबसाइटों पर यह सैमसंग फोन मॉडल नंबर SM-A415F/DSM और SM-A415F/DSN के साथ दिखाई दिया है। दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज Galaxy A41 को मार्केट में जल्द पेश कर सकती है। याद दिला दें कि सैमसंग ने आगामी गैलेक्सी ए41 के पिछले मॉडल Galaxy A40 को मार्च 2019 में लॉन्च किया था।

ब्लूटूथ एसआईजी की यह लिस्टिंग 6 मार्च की है, जिसमें फोन को मॉडल नंबर SM-A415_DSM और SM-A415F_DSN के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में साफ-साफ सैमसंग गैलेक्सी ए41 का नाम दिखाई देता है। सर्टिफिकेशन से यह भी पुष्टी हो जाती है कि फोन ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
 
samsung

Bluetooth SIG लिस्टिंग की तरह यह फोन वाई-फाई एलायंस साइट पर भी SM-415F/DSM और SM-415F/DSN मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। दोनों मॉडल को यह सर्टिफिकेशन 6 मार्च को मिला है। सर्टिफिकेशन से यह भी जानकारी मिलती है कि सैमसंग गैलेक्सी ए41 एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें वाई-फाई डायरेक्ट सपोर्ट के साथ डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ac होगा।
 
samsung

दोनों सर्टिफिकेशन में Samsung Galaxy A41 की स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यदि हम पिछली लीक्स या अफवाहों पर को सच मानें तो हमें इस आगामी सैमसंग फोन की कई मुख्य स्पेसिफिकेशन का अंदाज़ा जरूर मिला है। कुछ समय पहले हमें गैलेक्सी ए41 के कथित हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर (ग्राफिक्स द्वारा बनाई तस्वीर) देखने को मिले थे, जिनसे ना केवल स्मार्टफोन के डिज़ाइन की झलक मिली, बल्कि इसकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन का अंदाज़ा भी मिला। लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि फोन इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ आएगा। लीक में Samsung Galaxy A41 में ट्रिपल रियर कैमरा शामिल होने की भी जानकारी मिल चुकी है।

रेंडरर्स से यह भी जानकारी मिली थी कि फोन ग्लॉसी व्हाइट और मैटे ब्लैक फिनिश में लॉन्च होगा और इसमें ऐज मेटल के बने होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर दिए जाएगा, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर सेट होंगे। डिस्प्ले किनारों से सपाट होगा।

लीक में बताई गई स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy A41 में 6 से 6.1 इंच साइज़ का डिस्प्ले दिए जाने का दावा है। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल होने की भी उम्मीद है। रेंडर में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया था, जो संभावित फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होने की तरफ इशारा करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »