Samsung Galaxy A41 में हो सकता है यह प्रोसेसर

Samsung के इस फोन को Geekbench पर SM-A415F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर और 4 जीबी रैम होंगे।

Samsung Galaxy A41 में हो सकता है यह प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए41 को हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है Samsung Galaxy A41 में
  • Samsung Galaxy A41 को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
विज्ञापन
Samsung Galaxy A41 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होंगे। Galaxy A-सीरीज़ के इस फोन के बारे में कई बारे जानकारी पहले भी लीक हो चुकी है। इसमें 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 में तीन रियर कैमरे दिए जाने की जानकारी मिली है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 25 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और मेक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा।

Samsung के इस फोन को Geekbench पर SM-A415F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर और 4 जीबी रैम होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए41 को हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Samsung Galaxy A सीरीज़ के दो स्मार्टफोन Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 बीते साल ही लॉन्च हुए थे। इस सीरीज़ के और फोन 2020 में लाए जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए41 बीते साल मार्च महीने में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A40 का अपग्रेड होगा। नए फोन में 3,500 एमएएच बैटरी दिए जाने की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए40 को 3,100 एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया था। कैमरा डिपार्टमेंट में भी अपग्रेड होगा। नया सैमसंग फोन तीन रियर कैमरे के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A41 को लॉन्च होने से पहले इंटरनेट पर और जानकारी लीक होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, Samsung जल्द ही अपने कई फ्लैगशिप हैंडसेट से पर्दा उठाने वाली है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »