लॉन्च से पहले हो गया Samsung Galaxy A36 5G के फीचर्स का खुलासा, यहां आया नजर

Samsung मार्च में लॉन्च हुए Galaxy A35 5G के अपग्रेड Samsung Galaxy A36 5G को लाने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A36 5G लॉन्च से पहले गीकबेंच पर नजर आया है।
  • Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ओएस पर चल सकता है।
  • Samsung Galaxy A36 5G में में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 मिल सकता है।

Samsung Galaxy A35 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy A36 5G पर काम कर रहा है। यह बीते साल मार्च में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A35 5G के अपग्रेड के तौर पर एंट्री करेगा। लॉन्च से पहले कथित स्मार्टफोन को एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जहां इसके प्रोसेसर आर्किटेक्चर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A36 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A36 5G गीकबेंच लिस्टिंग


Samsung Galaxy A36 5G को गीकबेंच पर देखा गया था, जहां इसके कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ। इसका मॉडल नंबर SM-A366B है और इसे ARM बेस्ड ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस किया जा सकता है, जिसमें 4 परफॉर्मेंस कोर 2.40GHz पर और 4 एफिशिएंसी कोर 1.80GHz पर काम करते हैं। इसके SoC को लगभग 5.20GB RAM, एड्रेनो 710 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि कथित स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ओएस पर चलता है, जिसे सैमसंग स्मार्टफोन के लिए अभी पेश नहीं किया गया है।

एंड्रॉइड AArch64 क्रॉस-प्लेटफॉर्म बेंचमार्क के लिए गीकबेंच 6.2.2 में Galaxy A36 5G ने सिंगल कोर टेस्ट में 1,060 स्कोर और मल्टी कोर टेस्ट में 3,070 स्कोर किया था। इसके मुकाबले में इसके पिछले मॉडल Galaxy A35 5G ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,013 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,805 स्कोर किया था। हालांकि, प्रोसेसर के बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 या स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट मिल सकता है।


Samsung Galaxy A35 5G Specifications


Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। Galaxy A35 5G में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर है। इनमें 256GB तक स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलताहै। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A35 5G के रियर में OIS और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का  फ्रंट कैमरा दिया गया है।  इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Reliable battery life
  • Good primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Bloatware installed after software updates
  • Opts you in to Glance after updates
  • Very pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा
  3. 10100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च, 11 इंच 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा
  2. Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
  3. IND vs PAK T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट महामुकाबला, यहां देखें फ्री!
  4. New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप
  5. 700 फीट की चट्टान धरती से टकराएगी? नासा ने जारी किया एस्टरॉयड अलर्ट
  6. 10100mAh बैटरी वाला सस्ता टैबलेट Honor Pad X8b लॉन्च, 11 इंच 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. 10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Poco C81 Pro में मिल सकता है 6.9 इंच LCD डिस्प्ले, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
  10. Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.