Samsung Galaxy A33 5G जल्‍द होगा लॉन्‍च! मिलेगी 5000mAh बैटरी और 4 बैक कैमरे

Samsung Galaxy A33 5G को साउथ कोरिया की सेफ्टी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 नवंबर 2021 10:54 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन के अगले साल की शुरुआत में लॉन्‍च होने का अनुमान है
  • इमेजेस बताती है कि यह फोन काफी हद तक गैलेक्‍सी ए32 जैसा होगा
  • फोन को लेकर तमाम दावे हैं, पर कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है

कहा जा रहा है कि गैलेक्सी ए33 5जी में 3.5 mm का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा।

क्‍या सैमसंग गैलेक्सी A33 5G का लॉन्च नजदीक आ गया है। यह सवाल इसलिए लाजिमी हुआ है, क्‍योंकि इस स्‍मार्टफोन को साउथ कोरियाई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में भी 5G कनेक्टिविटी से लैस सैमसंग की ए सीरीज के इस स्‍मार्टफोन के फ्रेम, मोल्ड और रियर केस की कुछ इमेजेस शेयर की गई हैं। ये इमेजेस बताती हैं कि Samsung Galaxy A33 5G इस ब्रैंड का जल्‍द आने वाला फोन हो सकता है, जिसके 2022 की शुरुआत में रिलीज होने का अनुमान है। इसे केवल 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा, जबकि इसका पिछला वर्जन यानी सैमसंग गैलेक्सी A32, 4G और 5G दोनों कनेक्टिविटी के साथ आया था।

Samsung Galaxy A33 5G को साउथ कोरिया की सेफ्टी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि जल्द लॉन्च होने वाले सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है। लिस्टिंग बताती है कि बैटरी की इंटरनल डेजिगनेशन EB-BA336ABY होगी, जिसे Ningde Amperex Technology Limited ने बनाया है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले GalaxyClub ने स्पॉट किया गया था।
Advertisement

वहीं इसके अलावा, 91Mobiles ने भी SM-A336 मॉडल डेजिगनेशन के साथ सैमसंग स्मार्टफोन की कुछ इमेजेस शेयर की हैं, जो अनुमान लगाती हैं कि यह सैमसंग का जल्‍द लॉन्‍च होने वाला गैलेक्सी A33 5G स्मार्टफोन हो सकता है। इंडस्‍ट्री सूत्रों से हासिल की गई इन इमेजेस में सैमसंग स्मार्टफोन का फ्रेम, मोल्ड और रियर केस दिखाई देते हैं। इमेजेस बताती हैं कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल है, जैसा गैलेक्सी ए 32 में था। इस महीने की शुरुआत में शेयर किए गए इस रेंडर में एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है।

इमेजेस से यह भी पता चलता है कि गैलेक्सी ए33 5जी में नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल होगा, जबकि सिम ट्रे सबसे ऊपर होगी। स्मार्टफोन के लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हो सकता है। इमेजेस में इस नए गैलेक्सी स्मार्टफोन का इंटीरियर भी दिखाई दे रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि गैलेक्सी ए33 5जी में 3.5 mm का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.