Samsung Galaxy A32 5G लॉन्च से दूर नहीं, मिला एक और सर्टिफिकेशन

एक टिप्सटर ने Samsung Galaxy A32 5G की ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग को देखा, जिससे पता चलता है कि फोन ब्लूटूथ 5.0 के साथ आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 जनवरी 2021 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन मिला है
  • पहले भी कई सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है आगामी सैमसंग फोन
  • हालिया रेंडर लीक में दिखाई दिया था पूरा डिज़ाइन

Samsung Galaxy A32 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A32 5G को Bluetooth SIG वेबसाइट पर देखा गया है। इससे पहले भी स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। इससे पता चलता है कि फोन का लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, इस फोन के बारे में सैमसंग ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग गैलेक्सी ए32 5जी के किसी भी स्पेसिफिकेशन पर रोशनी नहीं डाली है। इस लिस्टिंग से केवल इतना पता चलता है कि Samsung Galaxy A32 5G ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आएगा। पिछले लीक्स से पता चला था कि सैमसंग के आगामी ए सीरीज़ फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Samsung Galaxy A32 5G की ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग को देखा, जिससे पता चलता है कि फोन ब्लूटूथ 5.0 के साथ आएगा। लिस्टिंग में तीन मॉडल नंबर - SM-A326B_DS, SM-A326B और SM-A326BR_DS को दिखाया गया है - और इन सभी का प्रोडक्ट नेम Galaxy A32 5G है।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में, गैलेक्सी ए32 5जी को यूएस फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन (FCC) और HTML5 टेस्ट लिस्टिंग में देखा गया था, जिससे पता चला था कि फोन NFC और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, और एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा।

इसके अलावा, एक ज्ञात टिप्सटर Steve Hemmerstoffer, उर्फ OnLeaks द्वारा साझा किए गए गैलेक्सी ए32  5जी के कथित रेंडरर्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी कैमरा के लिए छोटा नॉच, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिखाया गया है।  रेंडरर्स को देखा जाए तो ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कैमरा बम्प नहीं होगा। फोन में एक 6.5-इंच का डिस्प्ले होने की खबर है और साथ ही इसका डायमेशन 164.2x76.1x9.1 एमएम होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.