Samsung Galaxy A31 भारत में 2000 रुपये हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है, जहां से आप नई कीमत पर फोन को अपना बना सकते हैं। इसके अलावा भी यह कटौती सभी रिटेल स्टोर्स, सैमसंग ओपरा हाउस, सैमसंग.कॉम जैसे ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A31 फोन 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy A31 फोन प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू और प्रिज़्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा

Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन की कीमत में कई बार कटौती की गई है। यह फोन 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ आता है, जो कि इस साल जून महीने में 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही गैलेक्सी ए31 की कीमत कई बार सस्ती की गई है, आखिरी बार इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर 19,999 रुपये हो गई थी। वहीं, अब Samsung ने एक बार फिर गैलेक्सी ए31 की कीमत में कटौती का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद यह फोन और भी ज्यादा सस्ता हो गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Samsung Galaxy A31 price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए31 के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की लेटेस्ट कीमत भारत में घटकर 17,999 रुपये हो गई है। इसका मतलब यह है कि Samsung ने पिछली कीमत के हिसाब से Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन पर इस बार पूरे 2,000 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है, जहां से आप नई कीमत पर फोन को अपना बना सकते हैं। इसके अलावा भी यह कटौती सभी रिटेल स्टोर्स, सैमसंग ओपरा हाउस, सैमसंग.कॉम जैसे ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी उपलब्ध है।
Advertisement

ग्राहक Samsung Galaxy A31 फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में खरीद सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A31 specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। मार्केट में गैलेक्सी ए31 का एक मात्र वेरिएंट लाया गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।
Advertisement

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में सैमसंग पे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • Bad
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.