• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A31 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हैं खासियतें

Samsung Galaxy A31 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हैं खासियतें

Samsung Galaxy A31 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

Samsung Galaxy A31 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हैं खासियतें
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है
  • Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है सैमसंग गैलेक्सी ए31 में
विज्ञापन
Samsung Galaxy A31 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह मार्केट में बीते साल फरवरी में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A30 के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच और क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी ने फोन में 6 जीबी रैम और लेटेस्टे एंड्रॉयड 10 भी दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 की अन्य खासियतों की बात करें तो यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। मार्केट में गैलेक्सी ए31 को तीन रंगों में बेचा जाएगा।
 

Samsung Galaxy A31 price in India, launch offers

सैमसंग गैलेक्सी ए31 को भारतीय मार्केट में 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में बेचा जाएगा। फोन की बिक्री आज से ही शुरू हो जाएगी। इच्छुक ग्राहक Samsung Galaxy A31 को अमेज़न, फ्लिपकार्ट, सैमसंग इंडिया स्टोर और कंपनी के अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे।

Samsung ने सैमसंग गैलेक्सी ए31 को सबसे पहले मार्च महीने में लॉन्च किया था। यह सैमसंग गैलेक्सी ए30 के अपग्रेड के तौर पर आया है।
 

Samsung Galaxy A31 specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। मार्केट में गैलेक्सी ए31 का एक मात्र वेरिएंट लाया गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में सैमसंग पे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • कमियां
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  2. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
  4. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  8. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »