Samsung Galaxy A31 भारत में आज होगा लॉन्च, इवेंट को यहां देखें लाइव

एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A31 की कीमत भारत में 23,000 रुपये के आसपास होगी। इसके साथ ही यह भी जानकारी हासिल हुई है कि यह फोन ब्लू, ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 4 जून 2020 10:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A31 में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा
  • फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी ए31 की सेल
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है।

Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन आज भारत में दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा। बता दें, गैलेक्सी ए31 मार्च में ग्लोबली लॉन्च हो चुका है। यह फोन Samsung Galaxy A30 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। इसके अलावा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन की कीमत की भी जानकारी हासिल हुई थी, इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि यह फोन ऑफलाइन रिटेलर्स के पास भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है।
 

Samsung Galaxy A31 launch livestream: Time

Samsung  वेबसाइट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसकी शुरूआत दोपहर 2 बजे से होगी। आप इस लॉन्च इवेंट के लाइवस्ट्रीम को कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं।
 

Samsung Galaxy A31 price in India (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमत भारत में 23,000 रुपये के आसपास होगी। यह दावा न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट में किया गया है। इसके साथ ही यह भी जानकारी हासिल हुई है कि यह फोन ब्लू, ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा।

उपलब्धता की बात करें, तो गैलेक्सी ए31 की सेल Flipkart के द्वारा शुरू होगी। साथ ही यह भी बताया गया है कि फ्लिपकार्ट के साथ-साथ यह फोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट ने लॉन्च का समय दोपहर 3 बजे लिस्ट किया है, जिसके अनुमान लगाया जा सकता है कि फोन की सेल 3 बजे से शुरू हो सकती है।
Advertisement

याद दिला दें, सैमसंग ने गैलेक्सी ए31 स्मार्टफोन को मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया था, हालांकि उस वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। यह फोन Galaxy A30 के सक्सेसर के तौर पर एंट्री करेगा, जो कि पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुआ था।
 

Samsung Galaxy A31 specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। Samsung ने अभी Samsung Galaxy A31 में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर के बारे में भी नहीं बताया है। लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स से फोन में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर होने की जानकारी मिली थी। गैलेक्सी ए31 के रैम के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। स्टोरेज में भी दो विकल्प दिया गया है- 64 जीबी और 128 जीबी।
Advertisement

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में सैमसंग पे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर हैं।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • Bad
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.