Samsung Galaxy A30s का नया वेरिएंट लॉन्च, खत्म होगी स्टोरेज की टेंशन

Samsung Galaxy A30s के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। नए मॉडल को फिलहाल ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2019 10:54 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए30एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Samsung Galaxy A30s में 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम
  • 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में

Samsung galaxy A30s है तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A30s के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह जानकारी गैजेट्स 360 को सैमसंग ने दी है। स्टोरेज के लिहाज से यह सैमसंग गैलेक्सी ए30एस का दूसरा वेरिएंट है। कंपनी पहले 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मार्केट में उतार चुकी है। Galaxy A30s का नया वेरिएंट लॉन्च करने के साथ Samsung ने सितंबर में लॉन्च किए गए पुराने वेरिएंट की कीमत भी कम कर दी है। स्मार्टफोन मार्केट में Redmi Note 8 Pro, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए30एस तीन रियर कैमरे और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A30s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए30एस के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। नए मॉडल को फिलहाल ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। यह Samsung India के ऑनलाइन स्टोर पर भी नहीं लिस्ट है।

याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए30एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। नवंबर महीने में इसकी कीमत 15,999 रुपये कर दी गई थी। अब यह ग्राहकों के लिए 14,999 रुपये में उपलब्ध है। Samsung Galaxy A30s प्रिज़्म क्रश वॉयलेट, प्रिज़्म क्रश ब्लैक और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में मिलेगा।
 

Samsung Galaxy A30s specifications

डुअल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए30एस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के अब दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A30s में रियर पर तीन सेंसर्स हैं। प्राइमरी सेंसर 25 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.7 है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सैमसंग गैलेक्सी ए30एस में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

गैलेक्सी ए30एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 7904

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.