सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) और ए5 (2017) की कीमत का हुआ खुलासा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 जनवरी 2017 10:46 IST
ख़ास बातें
  • यूरोप में सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) हैंडसेट 329 यूरो में मिलेगा
  • गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत 429 यूरो होगी
  • अभी गैलेक्सी ए7 (2017) की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है
दावों और कयासों के लंबे दौर के बाद सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ से सोमवार को पर्दा उठा लिया। कंपनी द्वारा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017), सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) को लॉन्च किया गया। हालांकि, इस दौरान कीमत का खुलासा नहीं किया गया था।

सैममोबाइल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी ए3 (2017) और गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत का खुलासा कर दिया है। यूरोप में सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) हैंडसेट 329 यूरो और गैलेक्सी ए5 (2017) 429 यूरो में मिलेगा। अभी गैलेक्सी ए7 (2017) की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी साफ नहीं है कि इन स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में कब तक लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि जनवरी महीने के अंत तक इसे चुनिंदा एशियाई मार्केट में उपलब्ध कराया जाए।
Advertisement

गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन तीनों ही स्मार्टफोन में पहली बार वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट दिया गया है। गैलेक्सी ए3 (2017), ए5 (2017) और ए7 (2017) स्मार्टफोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। गैलेक्सी ए सीरीज़ 2017 के इन स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ये फोन ऑलवेज़-ऑन-डिस्प्ले फ़ीचर के साथ आते हैं।

सबसे पहले बात गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 5.7 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।  यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.8 x 77.6 x 7.9 मिलीमीटर है।
Advertisement

अब बात 5.2 इंच (1080 x1920 पिक्सल) फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में भी गैलेक्सी ए7 (2017) की तरह ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ आती है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर भी हैं। फोन का डाइमेंशन 146.1 x 71.4 x 7.9 मिलीमीटर है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
Advertisement

सबसे आखिर में बात थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले गैलेक्सी ए3 (2017) स्मार्टफोन की। इस फोन में 4.7 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में 2350 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 135.4 x 66.2 x 7.9 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा गैलेक्सी ए3 (2017) में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जियोमैग्नेटिक, आरजीबी लाइट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और बैरोमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic size, good build
  • IP86 rating
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Weak speaker for media playback
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP68 rated
  • Very good build
  • Samsung Pay support
  • Functional UI
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Autofocus is slow, struggles in macros
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7880

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Galaxy A3 2017, Samsung, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.