Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Samsung Galaxy A27 5G को पिंक, नेवी ब्लू और ग्रेफाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2026 21:32 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Samsung Galaxy A27 5G में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A26 की जगह ले सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का मिड-रेंज में नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। Samsung Galaxy A27 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A26 की जगह ले सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में Samsung Galaxy A27 5G के डिजाइन को लीक किया गया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन स्लिम बेजेल्स के साथ है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के रियर में ऊपर बाएं कोने पर ट्रिपल कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हैं। ये कैमरा एक पिल शेप वाले मॉड्यूल के अंदर हैं। इन कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है। Samsung Galaxy A27 5G को पिंक, नेवी ब्लू और ग्रेफाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI पर चल सकता है। 

Samsung Galaxy A27 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Samsung Galaxy A27 5G में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-A276B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy A27 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 777 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,802 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले (1,080 × 2340 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Exynos 1380 और Mali G68 MP5 GPU है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Samsung Galaxy A26 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.