5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy A27 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2026 21:40 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है
  • Samsung Galaxy A27 5G में 50 MP का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Photo Credit: Samsung

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung ने गुरुवार को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में Samsung Galaxy A27 5G को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। सैमसंग की A सीरीज के इस स्मार्टफोन के लिए चार कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A27 5G की 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में Samsung Knox Vault सिक्योरिटी मिलती है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G की जगह लेगा। 

Samsung Galaxy A27 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन का अमेरिका में शुरुआती प्राइस 349.99 डॉलर (लगभग 30,000 रुपये) का है। सैमसंग ने भारत में इस स्मार्टफोन के प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy A27 5G को लाइट पिंक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 3 जुलाई से शुरू होगी। 

Samsung Galaxy A27 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy A27 5G में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A27 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं। Samsung Galaxy A27 5G की 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Samsung Knox Vault सिक्योरिटी मिलती है। Samsung Galaxy A27 5G का साइज 162.4 × 78.2 × 7.8 mm और भार लगभग 200 ग्राम का है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.