48MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy A22 फोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS लिस्टिंग आई सामने!

इस साल की शुरुआत में एक अन्य रिपोर्ट का दावा था कि Samsung Galaxy A22 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर होंगे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 में मिल सकता है 13 मेगापिक्सल का कैमरा
  • फोन का 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए22 कथित रूप से एंड्रॉयड 11 पर करेगा काम

लिस्टिंग में स्मार्टफोन का मॉडल नंबर A225F के साथ लिस्ट है

Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट और HTML5 टेस्ट लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है। बीआईएस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है। रिपोर्ट की मानें, तो यह स्मार्टफोन 4G और 5G वेरिएंट में साल 2021 की दूसरी तिमारी में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए थे, जिसके माध्यम से खुलासा हुआ था कि इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

MySmartPrice रिपोर्ट के अनुसार, दोनों लिस्टिंग में Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर A225F के साथ लिस्ट है। HTML5 टेस्ट लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। यह मॉडल नंबर इससे पहले आगामी सैमसंग स्मार्टफोन के 4जी वेरिएंट के साथ जोड़ा गया था। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट की मानें, तो फोन के 5जी वेरिएंट पर भी काम चल रहा है। 4जी और 5जी दोनों ही वेरिएंट्स को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन साल 2021 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जा सकते हैं।

इस साल की शुरुआत में एक अन्य रिपोर्ट का दावा था कि Samsung Galaxy A22 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर होंगे। इसके अलावा, फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। यह Samsung Galaxy A21s के कैमरा स्पेसिफिकेशन के समान ही है, जो कि पिछले साल मई में लॉन्च हुआ था।

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए22 के कैमरा मॉड्यूल को Coasia और Samsung Electro-Mechanics द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा, जिनको लेकर कहा जाता है कि उन्होंने Samsung Galaxy A72 और Galaxy A52 के कैमरा मॉड्यूल को डेवलप किया था। Samsung Electro-Mechanics कथित रूप से Samsung के फ्लैगशिप Galaxy Note और Galaxy S सीरीज़ के लिए कैमरा मॉड्यूल डेवलप करता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.