5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A22 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत...

Samsung Galaxy A22 5G की कीमत भारत में 19,999 रुपये है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जुलाई 2021 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 5G में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी में मौजूद है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • Samsung.com पर आज रात से शुरू होगी फोन की सेल
Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन को भारत में आज शुक्रवार को कंपनी के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Samsung का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस है। इसमें सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 8 जीबी रैम, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और वायरलेस और वायर्ड हेडसेट के लिए डॉल्बी अटॉमस ऑडियो सपोर्ट मौजूद है। देश में 5जी नेटवर्क रिलीज़ होने के बाद तेज़ कनेक्टिविटी अनुभव के लिए आपको इस फोन में 11 5जी बैंड्स मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी को पिछले महीने Galaxy A22 4G फोन के साथ यूरोप में लॉन्च किया गया था। यह फोन मार्केट में Redmi Note 10 Pro Max, Realme X7 5G और iQoo Z3 जैसे फोन्स को टक्कर देगा।
 

Samsung Galaxy A22 5G price in India, availability details

Samsung Galaxy A22 5G की कीमत भारत में 19,999 रुपये है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह फोन ग्रे, मिंट और वॉयलेट कलर ऑप्शन में आता है और भारत में इसकी सेल विभिन्न रिटेल स्टोर्स के माध्यम से 25 जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा, फोन की सेल Samsung.com और अन्य ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से आज रात से शुरू होने जा रही है।

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन की खरीद पर HDFC Bank कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी फोन यूरोप में लॉन्च हो चुका है, स्मार्टफोन की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 20,100 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होता है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग 21,800 रुपये) है।
Advertisement

पिछले महीने सैमसंग ने गैलेक्सी ए22 फोन का 4जी वेरिएंट भारत में पेश किया था, जिसकी कीमत 18,499 रुपये से शुरू होती है।
 

Samsung Galaxy A22 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन Android 11 आधारित One UI Core 3.1 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच फुल एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 128 दीबी है, लेकिन स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 167.2x76.4x9mm और भार 203 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.