Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung ने यूरोपीय बाजार में Samsung Galaxy A18 4G को लॉन्च कर दिया है जो कि फ्रांस, नॉर्वे और स्विडन में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A18 4G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A18 में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A18 में 5,000mAh की बैटरी गई है।
  • Samsung Galaxy A18 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Samsung ने यूरोपीय बाजार में Samsung Galaxy A18 4G को लॉन्च कर दिया है जो कि फ्रांस, नॉर्वे और स्विडन में उपलब्ध है। यह एक 4G फोन है जो कि Galaxy A17 4G का सक्सेसर है। इस फोन में Exynos 1610 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमर और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए Galaxy A18 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A18 4G Price

Samsung Galaxy A18 4G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €280 (लगभग 31,020) है। इस फोन की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। ग्राहक ग्रे, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर विकल्प में इसे खरीद सकते हैं। Galaxy A18 4G बिक्री के लिए Samsung France के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। नॉर्वेजियन प्रेस रिलीज के अनुसार, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NOK 3,290 और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NOK 5,190 है। स्वीडन में इसकी कीमत SEK 3,290 और SEK 5,190 है।

Samsung Galaxy A18 4G Features & Specifications

Samsung Galaxy A18 में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। कंपनी 6 साल तक ओएस अपडेट का वादा करती है। इसके अलावा अक्टूबर 2032 तक सिक्योरिटी पैच भी मिलेंगे। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की मोटाई 7.7 मिमी और वजन 196 ग्राम है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A18 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें Exynos 1610 चिपसेट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »